BJP MP Ratan Lal Kataria: अंबाला से बीजेपी सांसद रतनलाल कटारिया का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने सुबह पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। बता दें कि सांसद काफी समय से बीमार चले आ रहे थे।
ये भी पढ़ें :-
Share Market Today: शेयर बाजार में दिखी तेजी, हरे निशान पर खुला सेंसेक्स और निफ्टी
वहीं बीते दिन हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अस्पताल में बीजेपी सांसद से मुलाकात की थी। उनके निधन के बाद से प्रदेश के उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद श्री रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है।
समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज़ उठाई।
उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों… pic.twitter.com/cqfVjwjsHM
— Manohar Lal (@mlkhattar) May 18, 2023
हरियाणा के सीएम ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और अंबाला से सांसद श्री रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।
1980 के दशक में शुरू हुआ था राजनीत करियर
रतनलाल कटारिया ने हरियाणा की सक्रिया राजनीति में उनका करियर 1980 के दशक में शुरू हुआ था। 2019 में अंबाला लोकसभा आरक्षित सीट से कुमारी सैलजा को हरा कर कटारिया ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।