featured Breaking News देश बिहार राज्य

गया रोड रेज: रॉकी यादव, टेनी यादव, राजेश कुमार को उम्रकैद, बिंदी यादव को पांच साल की सजा का ऐलान

rocky yadav 2 गया रोड रेज: रॉकी यादव, टेनी यादव, राजेश कुमार को उम्रकैद, बिंदी यादव को पांच साल की सजा का ऐलान

बिहार। 7 मई साल 2016 को गया रोड रेज हत्याकांड में जेडीयू की दबंग एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा रॉकी यादव को कोर्ट द्वारा दोषी पाया गया है। रॉकी यादव समेत उसके पिता और भाई को भी इस मामले में दोषी पाया गया जिसके बाद बुधवार को गया कोर्ट ने रॉकी यादव को समेत तीन युवकों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। रॉकी यादव जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा है रॉकी यादव।

rocky yadav 2 गया रोड रेज: रॉकी यादव, टेनी यादव, राजेश कुमार को उम्रकैद, बिंदी यादव को पांच साल की सजा का ऐलान
rocky yadav

रॉकी यादव समेत टेनी यादव और उसके बॉडीगार्ड राजेश कुमार को भी कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनो को एक-एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही कोर्ट ने रॉकी यादव के पिता बिंदी यादव को पांच साल की सजा सहित 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। 7 मई साल 2016 को गया रोड रेज हत्याकांड में जेडीयू की दबंग एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा रॉकी यादव को कोर्ट द्वारा दोषी पाया गया था। रॉकी यादव समेत उसके पिता और भाई को भी इस मामले में दोषी पाया गया है।

आपको बता दें कि 7 मई साल 2016 के दिन आदित्य सचदेवा की गोली मारकर हत्या की गई थी। रॉकी यादव का गुस्सा मामूली बात पर सांतवे आसमान पर पहुंच गया था जिसके बाद उसने आदित्य सचदेवा की गोली मार कर हत्या कर दी। अब आदित्य की मौत को करीब 16 महीने भी हो गए हैं। बोधगया से गया 7 मई 2016 को आदित्य अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर लौट रहा था लेकिन रास्ते में साइड पास मांगने के चक्कर में उसका रॉकी यादव के साथ विवाद हो गया, देखते ही देखते यह विवाद काफी बढ़ गया। जिसके बाद आरोपी रॉकी यादव ने पुलिस लाइन रोड पर आदित्य को गोली मार दी।

Related posts

निर्मल मन को भगवान सदैव भाते हैं: स्वामी जी

sushil kumar

बडगाम एनकाउंटर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, दो आतंकी किए ढेर

Rani Naqvi

10 फुट गहरी बर्फ में 20 किलोमीटर तक कंधे पर बेटे ने ढोया मां का शव

shipra saxena