अमित गोस्वामी
Govardhan: गुरु पूर्णिमा मेला में दिन देश विदेश के कोने-कोने से अपने आराध्य गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने के लिये श्रद्धालु आ रहे है। सप्तकोसीय गिरिराज परिक्रमा में श्रद्धालुओं एक मानव श्रंखला नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें :-
Govardhan: गोवर्धन धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की लगाई परिक्रमा
सभी श्रद्धालु अपने आराध्य गिरिराज महाराज के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। परिक्रमा में सुरक्षा की दृष्टि से जहां पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर रख रही थी।
तो वही वॉच टॉवर से भी पुलिस कर्मी भीड़ पर नजर बनाते हुए दिखे उसके साथ साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी भीड़ में अपनी सेवा देते नजर आए तो वही ड्रोन कैमरे द्वारा भी हर जगह नजर रखी जा रही है।