पंजाब

पंजाब का गौरक्षा दल प्रमुख उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार

cow पंजाब का गौरक्षा दल प्रमुख उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने राज्य के गौरक्षा दल प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे प्रताड़ना, लूटपाट, रिश्वत और गलत तरीके से कामकाज के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पटियाला जिला पुलिस ने सतीश कुमार को उत्तर प्रदेश के वृंदावन से गिरफ्तार किया है।

cow

कुमार खुद पर लगे आरोपों के बाद से फरार था। उस पर गौरक्षा के नाम पर कानून अपने हाथ में लेने के आरोप लगे हैं। कुमार और उसके सहयोगियों की ज्यादतियों के वीडियो सोशल मीडिया पर हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि गायों की सुरक्षा के नाम पर गौरक्षक लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं।

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि उन्हें गौरक्षकों ने प्रताड़ित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लूटा गया और गैरकानूनी तरीके से बंदी बनाया गया।

Related posts

कोटा से 800 किलोमीटर का सफर तय कर पांच दिन में अपने घर रोहतक पहुंचे 5 मजदूर 

Shubham Gupta

गुरप्रीत घुग्गी पंजाब में आप के नए संयोजक

bharatkhabar

पंजाब और गोवा में भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

kumari ashu