featured उत्तराखंड राज्य

गढ़वाल आयुक्त डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने कोटद्वार तहसील परिसर का किया निरीक्षण

4c68d7ef c167 4475 8224 5a7def938138 गढ़वाल आयुक्त डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने कोटद्वार तहसील परिसर का किया निरीक्षण

पौड़ी। 10 फरवारी को 2019 गढ़वाल आयुक्त डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने कोटद्वार तहसील परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने तहसील में भारत स्वच्छ अभियान के तहत परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने तहसील परिसर में गन्दगी फैलाने वालों पर निगरानी रखने और अर्थदण्ड लगाने के निर्देश दिया। बीते रविवार को कण्वाश्रम में आयोजित कार्यक्रम के उपरान्त मंडलायुक्त डॉ. परूषोत्तम तहसील परिसर कोटद्वार पहुंचे।

4c68d7ef c167 4475 8224 5a7def938138 गढ़वाल आयुक्त डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने कोटद्वार तहसील परिसर का किया निरीक्षण

बता दें कि परिसर नमकीन, गुटखा, के रैपर आदि फैले कूड़ा और गंदगी पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने एसडीएम को गंदगी फैलाने वालों पर पांच सौ रूपये का चलान काटने के निर्देश दिये। चालान से प्राप्त राशि का उपयोग परिसर के सफाई पर खर्च करने तथा धुम्रपान और कूड़ा न फैलाने के स्लोगन पोस्टर आदि लगा कर आगन्तुकां को जागरूक करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने एसडीएम को समय-समय पर स्वच्छता अभियान के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाने को कहा।

Related posts

तेज प्रताप-ऐश्वर्या की शादी-लालू-नीतीश पर टिकी सभी की निगाहें

mohini kushwaha

Ind vs SA 2nd ODI: आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच

Rahul

नजमा, सिद्देश्वरा की केंद्रीय मंत्रिमंडल से छुट्टी

bharatkhabar