featured देश राज्य

पुणे में पांच वर्षीया बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कई गिरफ्तार

gangrape

मुंबई। पुणे के कोंढवा परिसर में एक पांच वर्षीया बालिका से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में लड़की की दादी द्वारा कोंढवा थाने में शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने गुरुवार को पांच नाबालिग और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था।

gangrape
gangrape

बता दें कि कोंढवा पुलिस के अनुसार दुष्कर्म के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसको अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर जांच के बाद उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले का सामने आया। पीड़िता के परिवार ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई। जिसपर पुलिस ने छह से 12 वर्ष के पांच बच्चों को अपनी हिरासत में लिया है। साथ ही एक 18 वर्षीय युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

वहीं पुलिस की गिरफ्त में आए 18 वर्षीय युवक ने ही छह से 12 वर्ष के पांच बच्चों के इस दुष्कर्म मामले में शामिल होने की जानकारी दी थी। पांचो नाबालिगों को पुलिस ने सुधार गृह भेज दिया है।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को वापस लेना नामुमकिन

Rani Naqvi

शाहिद कपूर ने अपनी वाइफ मीरा को लेकर कहा कि…

mohini kushwaha

रक्षा बंधन 2020 29 साल बाद आया रक्षाबंधन पर ऐसा शुभ संयोग..

Rozy Ali