September 23, 2023 6:08 pm
देश

गडकरी ने दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेस वे पर मुख्यमंत्रियों से की चर्चा

nitin gasdkari, chief minister, katra, delhi cm, express

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने दिल्ली, अमृतसर, कटरा एक्सप्रेस वे की मार्गरेखा (एलाइनमेंट) व अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह व जम्मू एवं कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह के साथ चर्चा की। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से संबंधित राज्य के विभिन्न बिंदुओं पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अलग से विस्तृत रूप से गडकरी से बातचीत की।

nitin gasdkari, chief minister, katra, delhi cm, express
Sadak parivahan mantri nitin gadkari

केंद्रीय मंत्री ने बैठक में कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए 12 आधुनिक एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाना है। एक्सप्रेस वे के निर्माण की समयावधि को कम किए जाने के लिए राज्यों के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। एक्सप्रेस वे के निर्माण से क्षेत्रीय व आर्थिक विषमताएं भी कम होंगी। उन्होंने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए लागत मूल्य कम से कम किए जाने बारे भी तीनों राज्यों से गहन विचार विमर्श किया। हरियाणा के गुरुग्राम क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर केंद्रीय मंत्री से हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विस्तार पूर्वक चर्चा की।

नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे एक महत्वपूर्ण एक्सप्रेस वे परियोजना है। इस एक्सप्रेस वे के निर्माण से प्रदेश के कई क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ हुई बैठक में इस एक्सप्रेस-वे की मार्गरेखा के बारे में तीनों राज्यों से गहन चर्चा हुई। इस एक्सप्रेस-वे के प्रारूप के बारे में पांच प्रकार के विकल्प बैठक में सुझाए गए। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने एक्सप्रेस वे की मार्गरेखा के अतिरिक्त विभिन्न अन्य बिंदुओं- भूमि अधिग्रहण, लागत मूल्य को कम किया जाना, आर्थिक गतिविधियां तथा इस एक्सप्रेस वे के निर्माण से क्षेत्रों में होने वाले आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तनों बारे भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

Related posts

हिज्बुल कमांडर सब्जार की मौत पर जताया दुख पाक ने दिखाया अपना प्रेम

Srishti vishwakarma

एक्टर सोनू सूद ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, जानें क्या है पूरा मामला

Aman Sharma

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाई माधोपुर हादसे पर जताया दुख

Rani Naqvi