featured देश राज्य

दिल दहला देगी ये वारदात, दोस्त के फ्रिज में मिले शव के टुकड़े

mehrauli

नई दिल्ली। दिल्ली के महरौली इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कत्ल की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जिसे सुनकर आपके रोंगेटे खड़े हो जाएंगे। एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक का शव उसी के दोस्त के कमरे के फ्रिज से टुकड़ों में पॉलीथीन में पैक बरामद हुआ है। घटना महरौली इलाके के सैदुल्लाजाब गांव के मकान नंबर 492 की है।

mehrauli
mehrauli

बता दें कि मृतक का नाम विपिन जोशी है। विपिन 10 अक्टूबर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उत्तराखंड का रहने वाला विपिन जोशी फियो नाम के रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। विपिन के घर वालों का शक बादल मंडल पर है कि उसी ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस को जैसे ही शव की जानकारी मिली उसने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर जाकर विपिन के शव को फ्रिज से बरामद किया पुलिस का कहना है घर से इतनी बदबू आ रही थी कि वहां खड़ा होना भी मुश्किल था।

वहीं पुलिस ने कमरे से धारधार हथियार भी मिला जिससे शव को काटे जाने का शव है। शराब की कुछ बोतलें भी बरामद हुई है। पुलिस ने शुरूआती जांच में विपिन के दोस्त बादल मंडल पर हत्या का शक जताया है। हत्या के बाद से ही बादल मंडल फरार है।

Related posts

अल-शबाब संदिग्धों ने केन्या में जलाए 8 ट्रक

Neetu Rajbhar

पुलिस की गिरफ्त में बलात्कार के आरोपी बाबा परमानंद

bharatkhabar

भूमिहार मतदाताओं ने बढ़ाई बेगूसराय की मुश्किलें, गिरिराज सिंह-कन्हैया कुमार में नजदीकी मामला

bharatkhabar