featured यूपी

इस दिन रखी जायेगी यूपी में फिल्म सिटी की नींव, जानिए क्या है नई अपडेट

कब रखी जायेगी यूपी में फिल्म सिटी की नींव, जानिए क्या है नई अपडेट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने का ड्रीम प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इंटरनेशनल फिल्म सिटी योगी सरकार का मुख्य प्रोजेक्ट है, जिसे साल के अंत में शुरू किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए 1000 एकड़ जमीन यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने ढूंढ ली है, जो नोएडा के सेक्टर 21 में है।

दिसंबर 2021 से शुरू होगा निर्माण

खबरों के अनुसार उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी का निर्माण दिसंबर 2021 से शुरू होने की संभावना है। इसके लिए फाइनल डीपीआर भी 8 जून को मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। इसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी, पीपीपी मॉडल पर फिल्म सिटी को बनाने की योजना है। जिसके लिए ग्लोबल टेंडर भी जारी किया जाएगा। मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए दिसंबर तक इसके शिलान्यास की संभावना जताई जा रही है।

फिल्म सिटी में मुख्य आकर्षण

उत्तर प्रदेश की नई फिल्म सिटी में 3D स्टूडियो, ओपन और इंडोर स्टूडियो, 360 डिग्री घूमने वाला सेट, फिल्म इंस्टीट्यूट और एम्यूजमेंट पार्क, होटल और गेस्ट हाउस, साउंड रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और एनिमेशन स्टूडियो जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। फिल्म सिटी का निर्माण सरकार और निजी डेवलपर की मदद से किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही पूरा खाका तैयार करके सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने की योजना है।

Related posts

अमेरिकी विश्वविद्यालय ने 25 भारतीय छात्रों को निकाला

bharatkhabar

अयोध्या मामले पर ऐतिहासिक फैसले से पहले हुई कांग्रेस की बैठक

Rani Naqvi

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने केदारनाथ में टेका मत्था

bharatkhabar