देश कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप झेल रहा है। जिसके चलते लॉकडाउन लगाया है और रेसटोरेंट और होटल बंद हैं।
हालांकि यहां से टेक अवे एवलेबल है। जिससे की आप ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं इसकी के चलते ऑनलाइन डिलीवरी का चलन बहुत बढ़ गया है। आजकल लोगों को थोड़ी सी क्रेविंग होगी है तो सबसे पहले फूड एप्स का रुख करते हैं और अपना मन पसंदीदा खाना ऑर्डर कर लेते हैं।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने वाले हैं जिसे देखने के बाद आप हैरान तो हो ही जाएंगे बल्कि अगली बार ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने से पहले सोचेंगे जरूर।
दरअसल, ये मामला लापरवाही का है। पिलीपींस में चिकन मंगवाने पर फ्राइड तौलिया डिलीवरी होने का मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां एक महिला ने अपने बेटे के लिये फाइड चिकन ऑर्डर किया था लेकिन बदले में उसे फ्राइड तौलिया डिलीवर किया गया। महिला को इसका अहसास तब हुा जब वो चिकन समझकर तौलिये को काटने के लिये मशक्कत कर रही थी।
अलीक परेज नामक महिला ने फेसबुक पर कुछ तस्वीरों और वीडियो के साथ ये घटना दुनिया के साथ शेयर की है। उनकी फेसबुक पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 87 हजार शेयर और 1 लाख से अधिक रिएक्शन्स मिल चुके हैं। साथ ही सैकड़ों यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी की आलोचना की और इसे काफी भयानक अनुभव बताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि मैंने अपने बेटे के लिये चिकन मंगवाया था। जब मैंने उसे काटने की कोशिश की को मुझे एहसास हुआ कि इसे काटना बड़ा मुश्किल है। ऐसे में मैंने उसे अपने उसे अपने हाथ से तोड़ने की कोशिश की और ये देखकर हैरान रह गई कि ये एक फ्राइड तौलिया है।
आपको बता दें इस वीडियो को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 5 हजार से ज्यादा रिएक्शन्य मिल चुके हैं।