featured देश

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का 63 साल की उम्र में हुआ निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का 63 साल की उम्र में हुआ निधन

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का बुधवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। पार्टी के मुंबई के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वह 63 साल के थे। कामत मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

 

gurudas kamat पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का 63 साल की उम्र में हुआ निधन

 

ये भी पढें:

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने बीजेपी कार्यकर्ता शबीर अहमद की घर में घुसकर की हत्या
लालजी टंडन बिहार के नए राज्यपाल बने और सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया

 

मुंबई के बड़े कांग्रेसी नेता कामत 1984 में पहली बार लोकसभा के सांसद चुने गए थे। वो 5 बार लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। कामत 2009 से जुलाई 2011 तक मनमोहन सरकार में राज्यमंत्री रहे थे। आपको बता दें कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है।

 

आपको ये भी बता दें कि वो दिल्ली के दौरे पर थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के प्राइमस हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। ख़बर मिलने के बाद उनका परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो गया था। आज दोपहर उनका शरीर मुंबई वापस ले जाया जाएगा जहां से उनके पार्थिव शरीर को उनके चेंबूर के अवास पर ले जाया जाएगा।

ये भी पढें:

केरल बाढ़:केंद्र सरकार ने विदेशी सहायता लेने से किया इनकार,UAE ने की थी 700 करोड़ देने की पेशकश
जम्मू-कश्मीर में हुआ दर्दनाक हादसा,श्रद्धालुओं से भरी कार चिनाब नदी में गिरी, 11 की मौत

 

 By: Ritu Raj

Related posts

कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन को दी श्रद्धांजलि

Rani Naqvi

Murder in Fatehpur: पति ने पत्नी को कुल्‍हाड़ी से काटा, बेटे ने पुलिस को सुनाई दास्‍तां

Shailendra Singh

पीओके में सड़कों पर उतरे लोग, आतंकी कैंपों के खिलाफ किया प्रदर्शन

shipra saxena