नई दिल्ली। सपा के पूर्व प्रवक्ता गौरव भाटिया ने रविवार को आधिकारिक तौर पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में गौरव भाटिया ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा में शामिल होने के बाद गौरव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब पुरानी वाली नहीं रही है। सपा में अब समाजवाद कही नहीं दिखता है, पार्टी में परिवारवाद हावी है।
उच्चतम न्यायालय के वकील और राज्य के पूर्व अपर महाधिवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी से अपने सभी पदों से 5 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था। गौरव भाटिया लगातार समाजवादी पार्टी की तरफ से लगातार हो रही नजरअंदाजगी के चलते नाराज थे जिसके बाद आज उन्होंने समस्त पदों से इस्तीफा दे दिया था। समाजवादी पार्टी ने अपने प्रवक्ता की लिस्ट में इस बार उन्हें शामिल नहीं किया था, यह बात उन्हें इतनी बुरी लगी। गौरव ने सपा के लीगल विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के साथ-साथ पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।