featured दुनिया देश

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार

imran khan 1554543850 पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी पाकिस्तानी रेंजर्स ने की है। इमरान खान 2 केसेस में जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे थे।

यह भी पढ़े

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने सीएम योगी से की शिष्टाचार मुलाकात

 

इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने आरोप लगाया कि इमरान को पीटा जा रहा है। पार्टी ने खून से लथपथ इमरान के वकील का वीडियो भी पोस्ट किया है।

IG अकबर खान ने कहा कि कादिर ट्रस्ट केस में इमरान को गिरफ्तार किया गया है। PTI के प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर अकबर खान बोले- हमने धारा 144 लागू कर दी है और इसका उल्लंघन करने वाले पर एक्शन लिया जाएगा।

 

हाल ही में इमरान ने इंटेलिजेंस के अफसर फैसल नसीर पर आरोप लगाए थे कि वजीराबाद में उनकी हत्या की साजिश रची गई थी। पाकिस्तानी सेना ने इन आरोपों को नकार दिया। इसके बाद आज ही इमरान ने एक वीडियो जारी कर फिर से आरोप दोहराए। इसके करीब 4 घंटे बाद ही उन्हें अदालत से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

Related posts

अब अतिरिक्त नहीं प्रधान सचिव बन गए पीके मिश्रा, बुधवार को संभाला कार्यभार

Trinath Mishra

जालंधर में दिखा रफ्तार का कहर, हादसे में 6 लोग घायल

Ankit Tripathi

आईपीएल सट्टेबाजी में फंसे सलमान खान के भाई, पिता ने कहा सट्टेबाजी हो लीगल

mohini kushwaha