बिहार

पूर्व विधायक डॉ सूर्यदेव गोलीबारी के चलते जदयू से बर्खास्त

bihar पूर्व विधायक डॉ सूर्यदेव गोलीबारी के चलते जदयू से बर्खास्त

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और विक्रमगंज के पूर्व विधायक डॉ सूर्यदेव सिंह को आपराधिक गतिविधियों से जुड़े रहने के आरोप में सोमवार को पार्टी से निकाल दिया गया। सूर्यदेव सिंह ने रविवार को एक जमीनी विवाद के चलते गोली चला दी थी जिसमें 1 बच्ची की मौत भी हो गई, और 4 बच्चे घायल हो गए।

bihar पूर्व विधायक डॉ सूर्यदेव गोलीबारी के चलते जदयू से बर्खास्त

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के निर्देश पर रोहतास जिले के विक्रमगंज से पूर्व विधायक डाॅ सिंह को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण तत्काल प्रभाव से पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह की गोली से घायल चारों बच्चों को विक्रमगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों की हालत काफी गंभीर है। घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा था और उन्होंने विधायक को चारों ओर से घेर लिया इसके बाद रात के साढ़े आठ बजे एसपी मानवजीत सिंह ने पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

 

घटना के बारे में बताया जाता है कि पूर्व विधायक डॉ सूरजदेव सिंह और उनके निकट संबंधियों के बीच वर्षों से भूमि विवाद का मामला चला आ रहा था। इसी बीच इधर कुछ दिनों से दोनों के बीच बिशेष तनाव व्याप्त हो गया था। बता दें कि घटना तेंदुनी गांव की है।

Related posts

शव घसीटे जाने के मामले में सहायक निरीक्षक निलंबित

Rahul srivastava

बदमाशों ने पप्पू यादव को बनाया निशाना, उतारा मौत के घाट

kumari ashu

इस्तीफा देने के बाद समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने लगाए तेजस्वी यादव पर ये आरोप

Rani Naqvi