featured देश

Sharad Yadav Passed Away: नहीं रहे जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव, 75 साल की उम्र में हुआ निधन

jdu, sharad yadav, statement, election commission, nitish kumar, bihar

Sharad Yadav Passed Away: जदयू के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। शरद यादव गुरूग्राम स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे।

ये भी पढ़ें :-

13 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

शरद यादव की बेटी शुभाषिनी यादव ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। शुभाषिनी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘पापा नहीं रहे।’ सूत्रों के मुताबिक अपने अंतिम समय में वे बीमार चल रहे थे और उनका इलाज गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। शरद यादव के निधन से पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

शरद यादव के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत अन्य वरीय नेताओं ने दुख जताया। शुक्रवार को यानी आज उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 5 वेस्टर्न डीएलएफ में रखा जाएगा।

पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि श्री शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं देश के बड़े वरिष्ठ नेता श्री शरद यादव जी के निधन से मुझे गहरी वेदना की अनुभूति हुई है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा समाज के कमज़ोर वर्गों की समस्याओं को पुरज़ोर तरीक़े से उठाया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शरद यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related posts

28 नवंबर 2021 का राशिफल: किस राशि का भाग्य देगा साथ, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar

मासूम बच्ची ने पीएम मोदी को लिखा खत, मदद के लिए कहा ‘शुक्रिया’

bharatkhabar

राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, कहीं साइकिल यात्रा निकाली तो कहीं पेट्रोल पंप जलाए

Saurabh