featured दुनिया

Shinzo Abe Attack: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत, भाषण के दौरान मारी थी गोली

WhatsApp Image 2022 07 08 at 11.14.46 AM Shinzo Abe Attack: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत, भाषण के दौरान मारी थी गोली

Shinzo Abe Attack: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली लगने से मौत हो गई है। उन्हें भाषण के दौरान गोली मारी थी, जिसके बाद वो वहीं गिर पड़े। मौके पर मौजूद एक NHK रिपोर्टर ने बंदूक की गोली जैसी आवाज़ सुनी और शिंजो आबे का खून बहता देखा।

ये भी पढ़ें :-

Aaj Ka Panchang: 08 जुलाई 2022 का पंचांग, जानिए आज का नक्षत्र और राहुकाल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर नारा शहर में ये हमला हुआ। गोली लगने के बाद शिंजो आबे लहूलुहान होकर नीचे गिर गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

image 2 1657251760 Shinzo Abe Attack: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत, भाषण के दौरान मारी थी गोली

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से 42 साल के हमलावर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से सवाल-जवाब कर रह रही है। गोली किसने और क्यों मारी, यह भी साफ नहीं हो सका है।

abe 1200x768 Shinzo Abe Attack: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत, भाषण के दौरान मारी थी गोली

कौन हैं शिजो आबे
67 साल के ​​​​​​शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) पार्टी से जुड़े हैं। आबे 2006-07 के दौरान प्रधानमंत्री रहे। आबे को एक आक्रामक नेता माना जाता है।

image 1657251472 Shinzo Abe Attack: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत, भाषण के दौरान मारी थी गोली

शिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस थी, इसकी वजह से उन्हें 2007 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। शिंजो आबे लगातार 2803 दिनों (7 साल 6 महीने) तक प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था।

Related posts

ब्राज़ीलियाई राज्य बाहिया रूसी स्पूतनिक वी वैक्सीन की 50 मिलियन डोज लेगा

Trinath Mishra

Aaj Ka Panchang: जानें 08 अगस्त 2022 का पंचांग, तिथि और राहुकाल का समय

Nitin Gupta

बिग बी :विदेशों में भारत को बलात्कार वाला देश कहे जाने पर होती है शर्मिंदगी

shipra saxena