featured देश

विदेशी महिला से दुष्कर्म मामले में पांच दोषी करार

Rape विदेशी महिला से दुष्कर्म मामले में पांच दोषी करार

नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सोमवार को 2014 में डेनमार्क की एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच आरोपियों को दोषी ठहराया है। सभी दोषियों की सजा को लेकर बहस 9 जून को होगी।

Rape

इससे पहले 25 मई को हुई सुनवाई में दोनों पक्षों की आखिरी दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

जानकारी हो कि तीन नाबालिग सहित नौ लोगों पर 52 वर्षिय डेनमार्क की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप था। अर्जुन, राजू, मोहम्मद राजा, महेंद्र, राजू और श्याम लाल पर 2014 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास डेनमार्क की महिला को लूटने और बलात्कार करने का आरोप था। इन सभी दोषियों में से श्याम लाल की फरवरी माह में दिल्ली के तिहाड़ जेल में मृत्यु हो चुकी है। वहीं तीन नाबालिग आरोपियों पर किशोर न्याय बोर्ड में मामला चल रहा है।

Related posts

सिख विरोधी दंगों से संबंधित कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार ने किया अदालत में समर्पण

Rani Naqvi

पत्नि जशोदा बेन ने क्यों लिया था पीएम मोदी से अलग होने का फैसला-खुद खोला बड़ा राज

mohini kushwaha

पेट्रोल-डीजल की कीमत में एक बार फिर आया उछाल, पेट्रोल 25 और डीजल 30 पैसे हुआ महंगा

Neetu Rajbhar