मुंबई। मुंबई के हीरानंदानी टावर में भीषण आग की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के 22वें फ्लोर पर आग लगी है आग इतनी भीषण है कि सभी लोगों में दहशत का माहौल फैल गया है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग मुंबई के कांदिवली इलाके में है। यह एक रिहायशी बिल्डिंग है।
जानकारी के अनुसार दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। एहतियातन लोगों को इमारत से बाहर निकाल लिया गया है।