प्रतापगढ़ः शादी में हर्ष फायरिंग के आपने अभी तक कई मामले देखे और सुने होंगे, लेकिन शायद ही आपने एक दुल्हन को हर्ष फायरिंग करते देखा हो। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जयमाल से पहले एक दुल्हन ने मंच पर चढ़ते समय हर्ष फायरिंग की। घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरा मामला जेठावार थाना क्षेत्र के लक्ष्मण पुरवा का है। गिरिजा शंकर पांडेय की बेटी रूपा को अपनी शादी में हर्ष फायरिंग करना महंगा पड़ गया। रविवार को जयमाल के समय दुल्हन बनी रूपा ने अपने चाचा रामदास पांडेय की लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग की। इंटरनेट पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र में रिवाल्वर रानी बनी एक दुल्हन ने शादी में की हर्ष फायरिंग। वीडियो वायरल होने पर @pratapgarhpol ने दुल्हन समेत तीन के खिलाफ दर्ज की एफआईआर। अब निरस्त होगा रिवाल्वर का लाइसेंस। @JagranNews @Uppolicehttps://t.co/dea1wA31SI pic.twitter.com/zgn28xYdnd
— amit singh (@Join_AmitSingh) June 1, 2021
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रूपा पांडे और उसके पिता और चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर बंदूक सीज कर दिया है। वहीं, रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पुलिस ने अपलिकेशन भी भेज दिया है।
एक हाथ में दूल्हे का हाथ और दूसरे में तमंचा
इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्ह स्टेज पर खड़ा है और दुल्हन को लेकर परिवार की महिलाएं स्टेज पर आती हैं। दूल्हे ने दुल्हन की ओर हाथ बढ़ा। इस पर दुल्हन ने एक हाथ से दूल्हे का हाथ थामा तो वहीं दूसरे हाथ से तमंचा हवा में लहराकार गोली दाग दी। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि गोली चलने के बाद लोग तालियां और सीटियां बजाते हैं। फिर दुल्हन को दूल्हा स्टेज पर लेकर जाता है।