featured देश राज्य

माली की 6 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म

rape

पलवल। पलवल के धतीर गांव में एक छह वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला गत 12 जनवरी का है। ग्रामीणों के दबाव के बाद पलवल पुलिस ने गुरुवार की देर रात केस दर्ज किया। वहीं लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को रफा-दफा करना चाहती थी। इसी कारण परिजनों को मामला दर्ज करने में समय लगा।

rape
rape

वहीं पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी का नाम सुरेश बताया गया है। आरोपी परिवार के परिचित ही हैं। 12 जनवरी की दोपहर में मासूम लड़की को अकेला पाकर सुरेश ने हवस का शिकार बनाया था। कुछ घंटे बाद पीड़िता के माता-पिता झोपड़े में आए तो लड़की बेसुध मिली। काफी प्रयास करने पर उसने बताया कि सुरेश ने उसके साथ गंदा काम किया है। उसके बाद पीड़िता को साथ लेकर परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दी लेकिन पुलिस ने शिकायत पर फिर से विचार करने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया था। ऐसा ही अगले कई दिनों तक चलता रहा। बाद में ग्रामीणों के दबाव में पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Related posts

उत्तराखंड में विभिन्न सरकारी विभागों के 14 कर्मचारियों को अब तक अनिवार्य रिटायरमेंट दिया गया

Rani Naqvi

संधू को मिली लुधियाना नगर निगम की कमान, तालियों से गूंद उठा हॉल

lucknow bureua

सीएम ने दिए चाय विकास बोर्ड का मुख्यालय गैरसैंण में बनाने के निर्देश, टी-गार्डन विकसित कर किसानों को बनाया जाए सह-मालिक

Aman Sharma