featured दुनिया देश

पीएम मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम देंगे संदेश

modi 1 पीएम मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम देंगे संदेश

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर देश के नाम संदेश देंगे। वह शाम 6 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएम ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। साथ ही लोगों को जुड़ने की अपील की है। मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।’

बता दें कि कोरोना वायरस संकट के बीच पीएम मोदी अब से पहले कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं। हालांकि प्रधान मंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किस मुद्दे पर बोलेंगे। संभावना है कि त्योहारी सीजन के बीच उनका संबोधन देश में कोरोनो वायरस की हालत पर होगा। याद हो कि पीएम मोदी ने दो हफ्ते पहले एक ट्वीट के जरिए जन आंदोलन की शुरुआत की थी। उन्होंने मास्क पहनने, हाथ साफ करते रहने और एक-दूसरे से दो गज की दूरी बरतने के नियमों की याद दिलाई थी।

Related posts

इंस्टाग्राम पर ‘बॉयज लाकर रूम नाम का ग्रुप बनाकर गंदगी फैलाने वाला लड़का नहीं लड़की निकली , जानिए एक लड़की ने कैसे हिला दिया सोशल मीडिया..

Mamta Gautam

साल के अंत तक हो सकते हैं जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव – राजनाथ सिंह

Rahul

मुख्यमंत्री ने किया डोबरा-चांठी पुल का लोकार्पण, देश का सबसे लम्बा भारी वाहन झूला पुल है डोबरा-चांठी

Samar Khan