featured जम्मू - कश्मीर

मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशख़बरी, जल्द खुलने वाले हैं कपाट, गाइडलाइंस भी जारी

वैष्णो देवी

कोविड-19 के चलते कई महीनों से माता वैष्णो देवी का मंदिर बंद पड़ा है। करोना के संक्रमण के चलते मंदिर में भक्तों के आने जाने पर रोक लगा दी गई थी

जम्मू। कोविड-19 के चलते कई महीनों से माता वैष्णो देवी का मंदिर बंद पड़ा है। करोना के संक्रमण के चलते मंदिर में भक्तों के आने जाने पर रोक लगा दी गई थी। कई महीनों के बाद भक्तों के लिए माता वैष्णो देवी मंदिर के लेकर अच्छी खबर आई है। जल्द ही माता वैष्णो देवी के कपाट खुलने वाले हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मां वैष्णो देवी के मंदिर को 16 अगस्त को खोलने की इजाज़त दी है। साथ ही प्रशासन ने इसके लिए गाइडलांस भी जारी कर दी है। आइये आपको बताते हैं क्या है वैष्णो देवी के दर्शन के लिए क्या है जम्मू-कश्मीर प्रशासन की गाइडलाइन

https://www.bharatkhabar.com/foreign-minister-lavrov-urges-to-release-russian-journalists-detained-in-belarus-sputnik-news/

1-जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए 5000 भक्तों को इजाज़त दी है।

2-16 अगस्त को खोले जाएंगे मां वैष्णो देवी के कपाट।

3-मां वैष्णो देवी के दर्शन और यात्रा के दौरान कोविड-19 से बचने के ए लिए तैयार सावधानियों का पालन करना होगा।

4-कोरोना संकट के चलते यात्रा में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को जाने की इजाज़त नहीं होगी।

5- गर्भवती महिलाएं और 10से कम उम्र के बच्चे भी यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

6-यात्रा और दर्शन के दौरान 5000 भक्तों में सिर्फ 500 अन्य राज्यों के लोगों को ही आने की इजाजत है।

7-दर्शन के दौरान मंदिर में कुल 600 लोग ही जमा हो सकते हैं।

8-दर्शन और यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

9- यात्रा और दर्शन के दौरान सैनेटाइजर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना होगा।

10- मंदिर में चढ़ावा चढ़ाने पर रोक रहेगी। मंदिर में माता की मुर्ती को छूने की भी इजाज़त नहीं होगी।

11-मां वैष्णो देवी के दर्शन के दौरान जो भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं उनकी व्यवस्था 16 अगस्त से 30 सितंबर तक लागू रहेगी।

Related posts

लॉकडाउन के चलते भी नहीं रोकी जाएगी उत्तराखंड में फसलों की कटाई और बुवाई

Rani Naqvi

Odisha Train Accident: बालासोर रेल हादसे की जांच का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, ‘कवच’ सिस्टम को लागू करने की मांग

Rahul

आतंकियों के खौफ के बीच जम्मू-कश्मीर में निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू,

mahesh yadav