featured भारत खबर विशेष

शानिवार को पृथ्वी पर आफत बनकर टूटेंगे पांच उल्कापिंड मचेगी तबाही..

ulka 2 शानिवार को पृथ्वी पर आफत बनकर टूटेंगे पांच उल्कापिंड मचेगी तबाही..

पृथ्वी की तरफ 5 उल्कापिंड बड़ी ही तेजी स बढ़ रहे हैं। जो शानिवार को पृथ्वी के नजदीक से निकलेंगे। नासा ने इन उल्का पिंडों को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। नासा की मानें तो यह उल्कापिंड लगभग आधा किलोमीटर जितना बड़ा है। इसकी स्पीड 5.2 किलोमीटर प्रति सेकेंड बताई जा रही है।

यही नहीं खबरों की मानें तो ऐसे कुल 5 उल्कापिंड है जो पृथ्वी की कक्षा में दाखिल होने वाले हैं। हालांकि वैज्ञानिकों द्वारा यह कहा जा रहा है कि यह पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करेगा लेकिन पृथ्वी पर नहीं गिरेगा। यह 6 जून के दिन पृथ्वी के करीब से गुजरेगा।वैज्ञानिकों की मानें तो सूर्य की कक्षा से होते हुए यह पिंड धरती की कक्षा में 6 जून के दिन दाखिल होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से पहला उल्का पिंड आज दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर पृथ्‍वी के पास से होकर गुज़रेगा। यह उल्का पिंड लगभग 108 फीट चौड़ा है। इसके अलावा दूसरा उल्का पिंड शाम करीब छह बजे पृथ्वी के पास से होकर गुज़रेगा।बताया जा रहा है कि इनमें सबसे बड़ा उल्का पिंड 2020 केएफ है, जिसका व्यास लगभग 144 फीट है। यह उल्का पिंड रात करीब नौ बजे पृथ्वी के पास से गुज़रेगा।

उल्का पिंड
उल्का पिंड

इनके अलावा दो उल्का पिंड और पृथ्वी के पास से होकर गुज़रेंगे। यह सभी उल्का पिंड 34,000 मील प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की तरफ आ रहे हैं।रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सबसे बड़ा उल्का पिंड 2020 केई 4 है, इसका व्यास 171 फीट बताया जा रहा है। यह उल्का पिंड 20,000 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हमारी तरफ बढ़ रहा है।

हालाकि वैज्ञानिकों की तरफ से लगातार दावा किा जा रहा है कि, इससे पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है। लेकिन अगर इन पांचों में से कोई भई उल्का पिंड पृथ्वी से टकाता है तो भारी तबाही देखने को मिल सकती है। इसलिए वैज्ञानिकों की तरफ से लगातार इस पर नजर बनाई हुई है।

Related posts

जलीकटूट को लेकर सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ करेगी सुनवाई

Breaking News

कश्मीर : सुरक्षा बल से झड़प में 1 व्यक्ति की मौत

bharatkhabar

महाराष्ट्र में बढ़े ओमिक्रोन के मामले, 44 दिन बाद नहीं हुई एक भी मौत

Neetu Rajbhar