featured दुनिया

ऑस्ट्रेलिया में स्ट्रॉबेरी को लेकर डर, सिलाई वाली सुई निकलने की मिली शिकायत

strawberry ऑस्ट्रेलिया में स्ट्रॉबेरी को लेकर डर, सिलाई वाली सुई निकलने की मिली शिकायत

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में इस वक्त लोगों के बीच स्ट्रॉबेरी और कुछ दूसरे फलों को लेकर डर फैला है। दरअसल, पुलिस को अब तक कई लोगों से स्ट्रॉबेरी, केले और आड़ू में सिलाई वाली सुई निकलने की शिकायत मिल चुकी है। स्ट्रॉबेरी के साथ सुई निगलने की वजह से ही एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के 6 राज्यों में स्ट्रॉबेरी की सेल रोकी गई है। स्ट्रॉबेरी की लगातार गिरती सेल के बाद निर्यातकों ने किसानों से एहतियात के तौर पर मेटल डिटेक्टर मशीनें लगाने को कहा है।

strawberry ऑस्ट्रेलिया में स्ट्रॉबेरी को लेकर डर, सिलाई वाली सुई निकलने की मिली शिकायत

आरोपियों को होगी 15 साल की जेल

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री ने स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि इस तरह लोगों में डर भरना आतंक फैलाने जैसा है। उन्होंने इस मामले में दोषियों को 15 साल जेल की सजा देने की बात कही। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ने भी इस मामले की जांच के आदेश दिएपुलिस प्रशासन ने स्ट्रॉबेरी से छेड़छाड़ करने वालों पर 1 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 51 लाख रुपए) का इनाम घोषित किया है।

क्वींसलैंड से हुई शुरुआत

वहीं स्ट्रॉबेरी में सुई निकलने का पहला मामला पिछले हफ्ते क्वींसलैंड में सामने आया। इसके बाद न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया, कैनबरा, साउथ ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया में भी कुछ मामले सामने आए। लोगों में डर फैलने के बाद सभी कंपनियों ने अपनी ब्रांड की स्ट्रॉबेरी वापस बुला ली हैं। इस मामले के सामने आने के बाद पड़ोसी देश न्यूजीलैंड ने भी ऑस्ट्रेलिया से स्ट्रॉबेरी का आयात बंद कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने इसे बेहद निचले दर्जे का अपराध है।

स्ट्रॉबेरी को काट कर खाने की सलाह

साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह स्ट्रॉबेरी को सीधे ना खाएं, बल्कि काट कर देखें। हालांकि, जनता के बीच फैले डर के चलते लोगों ने बड़े स्तर पर खरीददारी बंद कर दी है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की 13 करोड़ डॉलर की इंडस्ट्री पर खराब असर पड़ने की संभावना है। पूरे देश में स्ट्रॉबेरी के दाम आधे से भी कम तक गिर गए हैं।

Related posts

हैजा से मोजाम्बिक में मरेन वाली संख्या पहुंची हजारों में, तेजी से फैल रहा संक्रमण

bharatkhabar

शहीद को सलाम, सुशील कुमार का कुरुक्षेत्र में हुआ अंतिम संस्कार

shipra saxena

Aaj Ka Panchang: जानें 08 अगस्त 2022 का पंचांग, तिथि और राहुकाल का समय

Nitin Gupta