featured यूपी

फतेहपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, प्रशासन ने घर-घर पहुंचाया भोजन

फतेहपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, प्रशासन ने घर-घर पहुंचाया भोजन

फतेहपुर: मध्य प्रदेश से छोड़े गए पानी ने फतेहपुर में यमुना नदी पर खूब असर छोड़ा है। इसी का कारण है कि यमुना नदी के किनारे बसे गांव त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को अपना जीवन जीने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए जिला प्रशासन ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल पड़ा है। इसी क्रम में मंगलवार को अधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों के यहां घर-घर भोजन के पैकेट पहुंचाए। इस दौरान उप जिलाधिकारी प्रमोद झा, विजय शंकर तिवारी, नायब तहसीलदार विकास पाण्डेय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

जिले में बिंदकी और सदर तहसील में बाढ़ का व्यापक प्रकोप है। यहां पर प्रशासन की ओर से करीब 1300 भोजन के पैकेट वितरित किए गए हैं। इनमें सदर तहसील स्थित ललौली, अढ़ावाल, पलटू का पुरवा में ग्रामीणों को 500 भोजन के पैकेट दिए गए। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी प्रमोद झा और नायब तहसीलदार विकास पांडेय ने नाव में सवार होकर अढ़ावाल का निरीक्षण किया। इस दौरान 15 परिवार बाढ़ में फंस रहे थे, जिन्हें सकुशल निकाल कर ऊंचाई में स्थापित किया गया। साथ ही उनके राशन, पानी, दवाई आदि की पूरी व्यवस्था भी कराई गई।

कई गांवों में बांटा गया भोजन

इसी तरह बिंदकी तहसील के सैंबसी, परसेटा, गंगौली सहित कई गांवों में 600 भोजन के पैकेट वितरित किए गए। यहां पर उप जिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी ने ग्रामीणों के घरों में जाकर भोजन दिया। इसके साथ ही लोगों को सुरक्षित रहने और बाढ़ में न जाने की सलाह भी दी। ग्रामीणों को भोजन के पैकेट मिलते ही उनके चेहरे पर संतुष्टि के भाव महसूस किए जा रहे थे। दोनों तहसीलों में सुबह-शाम दोनों समय भोजन के पैकेट वितरित करवाए जा रहे हैं।

यह स्थान सबसे ज्यादा प्रभावित

जिले में बाढ़ का प्रकोप है। इस दौरान सबसे ज्यादा यमुना किनारे के गांव प्रभावित हुए हैं। इनमें भी बाढ़ के पानी का सबसे ज्यादा असर बिंदकी तहसील में परसेटा और सदर तहसील में पलटू का पुरवा में देखने को मिल रहा है। बीते दिनों जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने भी निरीक्षण करते हुए हालात को देखा था। तब से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Related posts

हार झेलने के बाद कप्तान विराट कोहली काफी निराश नजर आए, जाने क्यों

Rani Naqvi

जानिए: किस वजह से हुई श्री देवी की मौत

Rani Naqvi

केन्द्रीय बजट में कॉरपोरेट ऋण बाजार को विस्तार देने के उपायों का प्रस्ताव दिया गया है

bharatkhabar