Breaking News featured देश यूपी

किसानों ने जल संरक्षण के लिए की आधुनिक तकनीकि की खोज

08 45 किसानों ने जल संरक्षण के लिए की आधुनिक तकनीकि की खोज

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा ज़िला में किसानों को काफी दिनों से पानी की समस्यांओं का सामना करना पर रहा था। जिसको लेकर किसानों ने पानी बचाने के लिए एक आधुनिक तकनीक का खोज किया है। जिससे पानी की बरबादी को रोका जा सकेगा। इसके साथ ही लोगों को जल आपूर्ती कराई जा सकेगी। इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से कृषकों को काफी फायदा होगा।

08 45 किसानों ने जल संरक्षण के लिए की आधुनिक तकनीकि की खोज

पानी की दिक्कत दूर करने का किसानों ने किया उपाय

साथ ही पानी की दिक्कतों से निजात मिल सकेगा। पानी की दिक्कतों से निजात मिलने के कारण किसानों ने इस साल काफी मात्रा में फल और अनाज का उत्पाद किया है। जिसकी वजह से पंजाब और हरियाणा से खरीदार अनाज खरीदने उनके पास आए थे। जिससे कृषकों को काफी राहत मिली है। वहीं एक किसान का कहना है, कि इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से हमलोग फल, सब्जियां और चावल की खेती आराम से कर सकेंगे। इससे किसानों को आने वाले दिनों में पानी की दिक्कतों का सामना नही करना पड़ेगा। इसके अलावा इनका का यह भी कहना है कि हमलोग और लोगों को जागरूक करेंगे कि पानी को बचाएं।

उसकी बर्बादी न करें और साथ ही खेती और पेड़- पौधे भी लगांए। जिससे काफी लोगों को खेती करने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि बीते कुछ वर्ष पहले कृषकों को पानी की दिक्कतों का काफी सामना करना पड़ था। जिससे उनकी खेती पर बहुत असर पड़ा था। जिसके बाद से किसानों ने यह आधुनिक तकनीक का खोज किया और पानी बचाने के हर संभव प्रयास को किया है। जिसकी वजह उनकी खेती को एक नई धार मिली है।

Related posts

 तमिलनाडु के नेवेली में हुआ बॉयलर ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत, 17 लोग घायल 

Rani Naqvi

जानें मलमास या पुरुषोत्तम मास में क्या करें क्या नहीं? अधिकमास 2020 कब है?

Trinath Mishra

प्रयागराज में कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने पर 61 गिरफ्तारियां, 656 का कटा चालान     

Shailendra Singh