featured उत्तराखंड

 किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य अवश्य मिलना चाहिए: अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल

uttrakhand 2  किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य अवश्य मिलना चाहिए: अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल

ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि कृषकों की समस्या का समाधान मंडी परिषद के नये अध्यक्ष की सर्वोच्च प्राथमिकता में होना चाहिए। किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य अवश्य मिलना चाहिए। उन्होंने मंडी के विकास को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। शुक्रवार को कृषि मंडी समिति ऋषिकेश के नये अध्यक्ष विनोद कुकरेती के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पहाड़ से बड़ी मात्रा में किसान नगदी फसलें बेचने को मंडी पहुंचते हैं। इन सभी किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर मूल्य मिलना चाहिए। कहा कि कृषि मंत्री एवं मंडी समिति के अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के सामूहिक सहयोग से निश्चित रूप से ऋषिकेश कृषि मंडी का उद्धार होगा। जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।

बता दें कि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा है कि किसानों की आय को दोगुना करना एवं मंडी को विस्तृत स्थान पर स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे। कृषि मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती ने कहा है कि किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास करेंगे। मंडी विस्तार की कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजेंगे। मेयर अनिता ममगाईं ने मंडी को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा जताया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी, गन्ना एवं चीनी विकास बोर्ड अध्यक्ष भगतराम कोठारी, जीएमवीएन उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, देवेंद्र सकलानी, उद्यमी वचन पोखरियाल, जगमोहन सकलानी, संजय शास्त्री, अशोक अग्रवाल, कुसुम कंडवाल, भगत सिंह पोखरियाल, अजय गर्ग, जयेन्द्र रमोला, दिव्या वेलवाल, उषा रावत, देवेंद्र नेगी, दिनेश सती, गणेश रावत, अरविंद चौधरी, मनोज कालडा, पदम शर्मा, अनिल खुराना, चंद्रप्रकाश चौरसिया, महंत विनय सारस्वत, कविता शाह, जय सिंह रावत, शिव कुमार गौतम, सुमित पवार, स्नेहलता शर्मा, रीना रागड, शंभू पासवान, रामकुमार संगर, विशाल कक्कड, भूपेंद्र राणा सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आने वाले समय में ऋषिकेश की कृषि मंडी आदर्श मंडी के रूप में स्थापित होगी। ऋषिकेश की कृषि मंडी को प्रदेश की आदर्श मंडी बनाया जाएगा। कहा कि इस दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे।

Related posts

रियायत देने से रेलवे को 1602 करोड़ रुपये का घाटा

bharatkhabar

RML में एडीएल पद पर काम कर रहीं डॉ अंजन प्रकाश सेवानिवृत्त, जानिए डॉ अंजन की बेटी डॉ. दीपाली भारद्वाज देश का कैसे बढ़ा रहीं गौरव..

Mamta Gautam

वाराणसी: रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पर सपा का प्रदर्शन, लगाया गंभीर आरोप

Shailendra Singh