Breaking News featured देश

गीता की शादी करवाएंगी विदेश मंत्री, तलाश रही हैं दूल्हा

28 3 गीता की शादी करवाएंगी विदेश मंत्री, तलाश रही हैं दूल्हा

नई दिल्ली। पाकिस्तान में अपना बचपन बिताने के बाद डेढ साल पहले भारत लौटी गीता अब दूल्हन बनेगी और उसके लिए दूल्हा कोई और नहीं बल्कि  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तलाशेंगी। बता दें कि गीता से शादी करने के लिए अबतक 15 लड़को ने अपनी इच्छा जाहिर की है। इतना ही नहीं इनमें से एक युवक आर्मी में है। इसके अलावा कुछ मूक बाधिर तो कुछ वेल एजुकेटिड लड़के भी गीता से शादी करने के सपने संजो रहे हैं, लेकिन इनका बायोडाटा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज देखेगी और कोई फैसला लेंगी।
28 3 गीता की शादी करवाएंगी विदेश मंत्री, तलाश रही हैं दूल्हा

पाकिस्तान से भारत लाई गई गीता ने खुद शादी की इच्छा जताई है। गीता की उस इच्छा को पूरा करने के लिए भारत का विदेश मंत्रालय उनके लिए एक अच्छा रिश्ता तलाश रहा है। मंत्रालय के आदेश पर एनजीओ और प्रशासन गीता के लिए लड़का तलाश रहे हैं। देश से अबतक 15 से अधिक युवकों के गीता के लिए रिश्ते आ चुके हैं। आनंद मूक बधिर संस्था गीता से शादी के इच्छुक मूक-बधिर युवकों का इंटरव्यू लेकर बायोडाटा विदेशमंत्री सुषमा स्वराज तक भेज रही है।

जो भी युवक गीता से शादी के लिए खुद को उपयुक्त मानते हैं वे इंदौर में इस संस्था से संपर्क कर सकते हैं। उपयुक्त युवकों में से गीता अपनी पसंद बताएगी। अभी तक 15 से अधिक रिश्ते आ चुके हैं, जिनमे कोई किसान हे तो कोई मंदिर का पुजारी और हलवाई के साथ-साथ एक आर्मी मेन ने भी देश की बेटी गीता से शादी करने की इक्छा जाहिर की है। इतना ही नहीं गीता के लिए परिचय सम्मेलन से लेकर सोशल साइट तक दूल्हे की तलाश की जा रही है।

Related posts

कश्मीर में कर्फ्यू हटते ही हिंसा, एक की मौत की खबर

bharatkhabar

केंद्र सरकार आधार की तर्ज पर अब देश में लागू करेगी ”ई-एड्रेस”

Breaking News

 महाराष्ट्र में आज 36 मंत्री लेंगे शपथ, आदित्य ठाकरे को मिल सकता है सीएमओ विभाग 

Rani Naqvi