featured देश

राज्यसभा में उठा EVM मुद्दा, मायावती ने दिया दिग्विजय का साथ

sansad राज्यसभा में उठा EVM मुद्दा, मायावती ने दिया दिग्विजय का साथ

नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद ईवीएम मशीन में खराबी का मुद्दा लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। एक के बाद एक राजनेता चुनाव आयोग पर ईवीएम की जांच के लिए दवाब बनाने में लगे हुए हैं। अब ये मुद्दा राज्यसभा में गूंजा है। आज हो रही सदन की कार्रवाई में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम में छेड़छाड़ का मामला सदन में उठाया और देखते ही देखते इस मुद्दे पर जारी वार्ता ने बहस का रूप ले लिया।

sansad राज्यसभा में उठा EVM मुद्दा, मायावती ने दिया दिग्विजय का साथ

मायावती ने दिया साथ

सदन में दिग्विजय के ईवीएम से छेड़छाड़ का मुद्दा उठाने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने भी उनका साथ दिया। सदन में बोलते हुए मायावती ने कहा कि मध्य प्रदेश के भिंड में ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, इस मसले की जांच होनी चाहिए। आगे बोलते हुए मायावती ने कहा कि वो इस मामले के जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। मायावती ने कहा कि चुनाव आयोग को मतदान के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल करना चाहिए।

कांग्रेस-सपा-बसपा एक साथ

सदन में ईवीएम मुद्दे पर एक के बाद एक सपा, कांग्रेस और बसपा नेताओं ने सुर में सुर मिलाकर इसका विरोध किया। मायावती का साथ देते हुए सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि इस मामले की सही से जांच होनी चाहिए। कांग्रेस के गुलाब नबी आजाद ने भी मायावती की मांग का समर्थन किया और ईवीएम से चुनाव बंद करने की मांग की।

Related posts

जयमाला से पहले दुल्हन ने कर दी फायरिंग और फिर आ गई पुलिस…

Rahul

मेयर, अध्यक्ष पदों के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव

Trinath Mishra

15 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल का समय

Nitin Gupta