Uncategorized

कैंडल मार्च के दौरान प्रियंका से हुई धक्का-मुक्की, कहा- खामोशी के साथ चलों

unnamed file कैंडल मार्च के दौरान प्रियंका से हुई धक्का-मुक्की, कहा- खामोशी के साथ चलों

नई दिल्ली। कठुआ और उन्नाव में हुई बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की हुई। इस बात से नाराज होकर प्रिंयका गांधी ने वहां मौजूद लोगों को जमकर लताड़ लगाई। दरअसल गुरुवार की रात को राहुल गांधी ने सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकालने का आह्वान कर दिया, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने इंडिया गेट पर मार्च निकाला।

unnamed file कैंडल मार्च के दौरान प्रियंका से हुई धक्का-मुक्की, कहा- खामोशी के साथ चलों

आधी रात को इंडिया गेट पर निकाले गए इस कैंडल मार्च में राहुल की बहन प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। कैंडल मार्च के दौरान ही प्रियंका से धक्का- मुक्की हुई। इसके बाद भड़की प्रियंका ने लोगों से कहा कि जो लोग यहां धक्का – मुक्की के लिए आए हैं , वे घर वापस जाएं। कृपया शांति बनाए रखें और खामोशी के साथ चलें। उन्होंने कहा कि आप जिस मकसद के लिए यहां आए हैं उसके बारे में सोचिए।

वहीं इस दौरान कैंडल मार्च निकाल रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश की महिलाएं बाहर निकलने से डरती हैं और ऐसे में पीएम मोदी को बेटी बचाओं का काम शुरू कर देना चाहिए। राहुल ने कहा कि हम महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध, बलात्कार, हिंसा और हत्या की घटनाओं के खिलाफ यहां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि ये राष्ट्रीय मुद्दा है इसलिए इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस कैंडल मार्च में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए

Related posts

सोशल मीडिया पर झूठे और भ्रमित करने वाले मैसज भेजने पर होगी कार्रवाई

Rani Naqvi

यूपी में चलती बस पर गिरा हाईटेंशन तार, 7 मरे

shipra saxena

प्रयागराज: वेंटिलेटर खरीद मामले पर AAP का प्रदर्शन, CBI से जांच कराने की मांग की

Shailendra Singh