featured Breaking News देश

4 साल बाद आई डोपिंग की रिपोर्ट, सिल्वर में बदल सकता है योगेश्वर का पदक

yogeshwar dutt 1 4 साल बाद आई डोपिंग की रिपोर्ट, सिल्वर में बदल सकता है योगेश्वर का पदक

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त ने लंदन ओलम्पिक-2012 में कांस्य पदक जीता था लेकिन अब उनका यह पदक सिल्वर में तब्दील हो सकता है क्योंकि लंदन में सिल्वर पाने वाले मरहूम रूसी पहलवान बेसिक कुदुखोव पर डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप साबित हुआ है। विश्व डोपिंग निरोधी एजेंसी (वाडा) ने हाल ही में 2008 के बीजिंग ओलम्पिक तथा 2012 के लंदन ओलम्पिक के सैम्प्ल को फिर से टेस्ट करने का फैसला किया, जिसके बाद कई सकारात्मक परिणाम सामने आए।

yogeshwar dutt

फ्लोरेसलिंग डॉट ओआरजी की रिपोर्ट के मुताबिक कुदुखोव ने पुरुषों की 60 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में सिल्वर जीता था लेकिन अब प्रतिबंधित दवा के सेवन के आरोप में उनका यह पदक छिन सकता है। परिणामस्वरूप योगेश्वर का कांस्य रजत में बदल सकता है। हरियाणा के योगेश्वर ने कांस्य पदक के लिए हुए प्लेऑफ मुकाबले में उत्तर कोरिया के री जों म्योंग को हराया था।

33 साल के योगेश्वर अब ओलम्पिक में कुश्ती का सिल्वर जीतने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे। सुशील ने भी लंदन में सिल्वर जीता था। योगेश्वर को सिल्वर पदक दिए जाने की आधिकारिक घोषणा यूडब्ल्यूडब्ल्यू द्वारा परिणाम के संशोधन के बाद ही की जाएगी। कुदुखोव ने क्वार्टर फाइनल में योगेश्वर को हराया था। वह दो भार वर्गो में चार बार विश्व चैम्पियन रहे हैं और 2007 से 2011 तक प्रत्येक विश्व कप में उन्होंने स्वर्ण जीता है। कुदुखोव 2007 में यूरोपीयन चैम्पियन भी रहे हैं। कुदुखोव का 29 दिसम्बर, 2013 को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।

Related posts

अलविदा 2017- भाजपा की रणनीति से देवभूमि की फिजा में घुला केसरिया रंग

piyush shukla

महेश भट्ट राजी है आलिया और रणबीर के लिए, ये रहा सबूत

mohini kushwaha

CCTV में कैद हुए लड़की को जबरन किस करने वाली शर्मनाक घटना

Rani Naqvi