Breaking News featured बिज़नेस

खुलासा: मिस्त्री ने बोर्ड मीटिंग से पहले ही बता दी थी अपनी पत्नी को बर्खास्तगी की बात

cyrus mistry759 खुलासा: मिस्त्री ने बोर्ड मीटिंग से पहले ही बता दी थी अपनी पत्नी को बर्खास्तगी की बात

मुंबई। पिछले साल हुई टाटा संस की बोर्ड मीटिंग में अपने कंपनी से बर्खास्त होने की बात साइरस मिस्त्री को पहले ही पता चल गई थी। इस बात का खुलासा एक साल  बाद एक्जीक्यूचिव काउंसिल के नए सदस्य रहे निर्मल्य कुमार ने अपने एक ब्लाग में किया है। कुमार ने अपने इस ब्लाग में लिखा की साइरस ने मीटिंग से पहले ही अपनी पत्नी रोहिका को मैसेज कर दिया था कि उन्हें कंपनी से बर्खास्त किया जा रहा है। उन्होंने लिखा की टाटा ग्रुप इस मामले को सही तरीके से हैंडल कर सकता था।

cyrus mistry759 खुलासा: मिस्त्री ने बोर्ड मीटिंग से पहले ही बता दी थी अपनी पत्नी को बर्खास्तगी की बात

कुमार ने लिखा की मिस्त्री के सार्वजनिक अपमान से परहेज करके कई चीजों से बचा जा सकता था। दुर्भाग्य  से ऐसा नहीं हो पाया और टाटा ग्रुप के साथ रतन टाटा, मिस्त्री और टाटा ब्रैंड की प्रतिष्ठा को भी धक्का लगा है। कुमार ने अपने ब्लाग में लिखा की मिस्त्री का कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च 2017 तक था, इस तरह अचानक उन्हें निकालने के बजाए बोर्ड चाहता तो 5 महीने तक इंतजार कर सकता था। बता दें कि निर्मल्य कुमार अब सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी में मार्केटिंग प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।

 

उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप ने मिस्त्री को हटाए जाने को लेकर अब तक कोई साफ  कारण नहीं बताया है।  ब्लॉग कहता है कि सीईओ को हटाया जाना हमेशा खबर होती है, मिस्त्री को हटाया जाना असामान्य इसलिए था कि क्योंकि 148 सालों के इतिहास में टाटा ग्रुप में केवल 6 चेयरमैन हुए हैं। कुमार ने आगे लिखा है कि टाटा ग्रुप हायर एंड फायर पॉलिसी के लिए नहीं जाना जाता है और मिस्त्री का चयन बेहद सावधानी पूर्वक किया गया था, चयन की प्रक्रिया एक साल से ज्यादा समय तक चली थी।

Related posts

राम मंदिर के नाम पर BJP ने हिंदुओं के साथ किया धोखा: प्रवीण तोगड़िया

mahesh yadav

MSME 2021: सारी इंडस्ट्रीज लोन पर चलती है, लॉकडाउन के बाद उद्यमियों को राहत की उम्मीद

Shailendra Singh

Bihar: वारंट विवाद के बाद कार्तिक कुमार से छिना कानून विभाग, बनाया गन्ना उद्योग मंत्री

Rahul