धर्म

शुक्रवार को भूल से भी ना करें ये 5 काम, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

ma laxmi 4539011 m शुक्रवार को भूल से भी ना करें ये 5 काम, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

हिंदू व सनातन धर्म के अनुसार प्रत्येक दिन किसी ना किसी देवी देवता को समर्पित होता है। उसके अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का है। इस दिन भक्त मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं जिससे उन्हें सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी धन की देवी है मान्यताओं मान्यता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की भली-भांति पूजा उनका आशीर्वाद हमेशा घर परिवार और बना रहता है लेकिन शुक्रवार के दिन कुछ चीजें ना करने की भी निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई व्यक्ति इन चीजों को बार-बार दोहराता है तो उस को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

उधार लेने व देने से बचें

शुक्रवार के दिन भूलकर भी किसी व्यक्ति से ना तो उधार ले और ना ही उधार दे। मान्यताओं के मुताबिक इस दिन दिया गया धन कभी वापस लौटकर नहीं आता। साथ ही किसी को कर्ज देने से मां लक्ष्मी नाराज होती है जिससे आपके संबंधों में कटुता आ सकते है। 

महिलाओं का अपमान करने से बचें

आप किसकी उपासना करें और किसकी ने यह आपका निजी निर्णय होता है। लेकिन शुक्रवार के दिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस दिन भूलकर भी किसी महिला, कन्या, किन्नर का अपमान ना हो। उन्हें कोई अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। क्योंकि इस दिन महिलाओं में मां लक्ष्मी का वास होता है और उनके अपमान से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती है।

सात्विक भोजन का करें सेवन

अगर आप इस दिन व्रत व पूजन नहीं करते हैं तो भी आपको तामसिक भोजन जैसे मांसाहार, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। आपको इस दिन पूर्ण रूप से सात्विक भोजन का ही सेवन करना चाहिए। 

मां लक्ष्मी संग करें नारायण की आराधना

वैसे तो शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है लेकिन अगर इस दिन आप मां लक्ष्मी के साथ नारायण ही पूजा करते हैं तो देवी देवता दोनों प्रसन्न हो जाएंगे। और दोनों का आशीर्वाद आप पर और आपके परिवार पर हमेशा बना रहे यदि इस दिन संभव हो सके तो सुबह और शाम किसी भी एक समय मीठा भोजन जरूर बना और इस भोजन को बनाने के बाद घर में सबसे वृद्ध महिला को देना चाहिए।

साफ सफाई का रखें विशेष ध्यान

घर में वैभव और सुख-शक्ति का प्रभाव करने के लिए हमेशा घर व रसोईघर को साफ सुथरा रखना चाहिए। क्योंकि साफ-सुथरे घर व रसोईघर में ही माँ लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए दिन रात को भूलकर रसोई में गंदे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी रूठ जाते हैं और घर में अशांति फैल जाती है साथ ही स्वास्थ्य खराब होने की आशंका जताई जाती है। 

Related posts

साल की आखिरी एकादशी, इस मुहूर्त पर करें पूजा, जानें व्रत के फायदे

Rahul

1 मार्च 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul

22 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul