featured धर्म

6 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj-ka-rashifal-

Aaj Ka Rashifal: 6 जून 2023 को मंगलवार है. मंगलवार का दिन बजरंग बली को समर्पित होता है. इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है. आइए जानें आज का राशिफल…

मेष
आपका कोई काम पूरा नहीं हो पाया है जिससे आप थोड़ा परेशान होंगे। आज दिन की शुरुआत में ही अपने कामों की रूपरेखा बना लें। बेरोजगार को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगें। फैमिली के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे।

वृषभ
आपके जीवन में कुछ नए परिवर्तन होने की संभावना है। कारोबार में वृद्धि होगी। आप अपना ध्यान लक्ष्य की ओर बनाये रखेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताएंगें। सेहत के मामले में आप अच्छा महसूस करेंगे।

मिथुन
नौकरी के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहेगा। आज आपके किसी काम में सफलता मिलने से माता-पिता खुश होंगे। सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी पर विश्वास बनाये रखे।

कर्क
करियर को लकेर अच्छे मौके मिलेंगे। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला लेंगे। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

सिंह
आपके रूके सभी काम पूरे हो जायेंगे। आप किसी कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते है। आज अपने जीवनसाथी को बता सकते हैं। कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो किसी विशेषज्ञ से मदद मिलेगी। अनजान लोगो से सावधान रहें।

कन्या
पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा। किसी काम में लाइफ पार्टनर की सलाह भी फायदेमंद रहेगी। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है।

तुला
मन उत्साहित रहेगा। किसी जरुरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। मित्रों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक
आपको भाग्य सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कारोबार में आपको धन लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। इनकम के अवसर प्राप्त होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा।

धनु
गोपनीय बात शेयर करने से बचना चाहिए। भाग्य का साथ मिलने में आपको दिक्कत आ सकती है। समाज में आपकी अच्छी पहचान बनेगी। लाइफ पार्टनर के साथ रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा।

मकर
आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। आपको काम में फायदा होगा। सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थकान भरा महसूस कर सकते हैं।

कुंभ
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। अधूरे काम पूरे होंगे। करियर में उन्नति के कई नए रास्ते खुलेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा की योजना बनायेंगे।

मीन
माता-पिता के सहयोग से बिजनेस के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। धन लाभ के योग बनेगें।

Aaj Ka Panchang: आज 6 जून 2023 मंगलवार का दिन है। ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष तृतीया 12:50 AM, June 07 तक है । सूर्य – वृषभ राशि पर है है, योग-शुक्ल योग 01:54 AM तक, उसके बाद ब्रह्म योग , करण- वणिज 02:20 PM तक, बाद विष्टि 12:50 AM तक, बाद बव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 6 जून का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- तृतीया 12:50 AM, June 07 तक
  • नक्षत्र- पूर्वाषाढा 11:13 PM तक उसके बाद उत्तराषाढा
  • करण- वणिज और विष्टि
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-शुक्ल
  • वार- मंगलवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:44 AM
  • सूर्यास्त–7:06 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 9:48 PM 6 जून
  • चन्द्रास्त- 8:36 AM 7जून
  • राहु काल- 07:24 AM से 09:04 AM तक

Related posts

GOOD NEWS: यूपी में नहीं महंगी होगी बिजली, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

sushil kumar

पीपल के पेड़ की पूजा से दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

Vijay Shrer

उत्तर प्रदेशःचचेरी बहन से शादी रचाने पर चाचा ने भतीजे की सुपारी देकर कराई हत्या

mahesh yadav