featured धर्म

5 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj-Ka-Panchang

Aaj Ka Rashifal: आज 5 अप्रैल 2023 को बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इन दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज आप काफी चिंतित रहेंगे और इसलिए आपके जीवन में निराशा और सुस्ती रहेगी। आज आपके खर्चों में कमी आएगी और चिंताएं कम होंगी। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ
आज किए गए कार्यों से आपको लाभ होगा। घर में विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। भाग्य आपका साथ देगा। आज घर में आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए सफलता के नए द्वार खोल सकता है। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन से असंतुष्ट भी रह सकते हैं। ज्यादा स्ट्रेस न लें। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

कर्क
भाई बहनों के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे। आज का दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में चल रही दिक्कतों से राहत मिलेगी।

सिंह
आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपका ध्यान अपने लक्ष्य पर रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कन्या
घर में किसी से अनबन हो सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। खोया हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। पारिवारिक जीवन में विवाद हो सकता है।

तुला
आज आप अपने जीवन साथी के साथ काफी समय बिताएंगे। रिश्तों में आई दूरियों को कम करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी खुश रहेगा। परिवार में तनाव बढ़ता रहेगा, जिसका ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक
आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप किसी तरह अपना काम पूरा करेंगे। परिजनों का सहयोग भी आपको मिलता रहेगा। दूसरों की बात सुनने का प्रयास करेंगे। लवमेट फोन पर काफी देर तक बात करेंगे।

धनु
ग्रहों की स्थिति ऐसी है कि आपको मेहनत के मुकाबले कम फल मिलेगा। सोच समझ कर लिया गया निर्णय भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। पारिवारिक हितों को ध्यान में रखते हुए आप कुछ नई बचत योजनाओं को लागू करेंगे।

मकर
आज आप धर्म के कार्यों में लगे रहेंगे। आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के छोटों को साथ लेकर योजना बनाएंगे। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा भी आ सकता है। दांपत्य जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी।

कुंभ
आज दिन भर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी नए प्रस्ताव के लिए तैयार रहेंगे। खुशी कभी भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में आप सफल होंगे, आपके काम की चर्चा होगी। व

मीन
आज का दिन तरक्की और आय-प्रॉपर्टी के लिए शुभ हो सकता है। निराशा से बचें। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको अपने जीवन में अपार सफलता मिल रही है।

Aaj Ka Panchang: आज 05 अप्रैल 2023 बुधवार का दिन है। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी 09:19 AM तक उसके बाद पूर्णिमा है । सूर्य – मीन राशि, योग-ध्रुव योग 03:16 AM तक, उसके बाद व्याघात योग, करण-वणिज 09:19 AM तक, बाद विष्टि 09:45 PM तक, बाद बव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 05 अप्रैल का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि चतुर्दशी 09:19 AM तक उसके बाद पूर्णिमा
  • नक्षत्र-उत्तराफाल्गुनी 11:23 AM तक उसके बाद हस्त
  • करण -विष्टि और बव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-ध्रुव
  • वार-बुधवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:19 AM
  • सूर्यास्त– 6:39 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 6:06 PM 5 अप्रैल
  • चन्द्रास्त- 6:18 AM 6 अप्रैल
  • राहु काल -12:29 PM से 02:02 PM तक

Related posts

एनईईटी अध्यादेश पर राष्ट्रपति न करें दस्तखतः केजरीवाल

bharatkhabar

अल्मोड़ा : शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने सभासदों के साथ की समीक्षा बैठक

Neetu Rajbhar

भारतीय वायुसेना के हवाई हमले के एक दिन बाद आज कुछ भी संभव: अरुण जेटली

bharatkhabar