featured धर्म

30 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj k rashifal

Aaj Ka Rashifal: 30 जून 2023 को शुक्रवार है. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है. इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है. आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
पहले लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। भविष्य के प्रति कठोर निर्णय लेने होंगे। राजकार्य में अड़चन आएगी, लेकिन अपने विवेक से सफलता मिलेगी।

वृषभ
अपने घर का सपना आ पूरा हो सकता है। झूठ बोलने से परेशानी बड़ सकती है। सहयोगी आपकी कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं।

मिथुन
नए कपड़े मिलेंगे। अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदलने से लाभ होगा। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश देने से बचें।

कर्क
जमीन जायदाद से संबंधी विवाद की संभावना है। विरोधी सक्रिय होंगे। पुराना रोग उभर सकता है। किसी को दिया हुआ पैसा भी वापस आने में समय लगेगा।

सिंह
अपने काम को करवाने के लिए सिफारिश करवानी होगी। मनपसंद भोजन मिलने से मन प्रसन्न होगा। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। घर-परिवार में शांति के लिए हनुमानजी की आराधना करें। लाभ होगा।

कन्या
आप किसी का भला करना चाहेंगे, लेकिन स्थिति विपरित होगी। इसलिए सतर्कता से काम करें। महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरूर लें। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण आपसी संबंध बिगड़ेंगे।

तुला
कार्यो में रूकावट आ सकती है। आपके काम मशीनरी से संबंधित है और उनमें बार-बार खराबी आ रही है, तो वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से लाभ होगा। संतान के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

वृश्चिक
बिजनेस बढ़ाने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन संबंधी मामले सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्य के प्रति समर्पित रहने से लाभ होगा।

धनु
जो बीत गया है उसे एक सपने की तरह भूला दें, टेंशन नहीं लें। आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं, संतों का सानिध्य मिलेगा।

मकर
जमीन जायदाद पर खर्च होगा, आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले होंगे, पैसों का लेनदेन सावधानी से करें। यात्रा लाभदायक रहेगी।

कुंभ
आपके काम में शासन-प्रशासन की अड़चन आ सकती है, जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें, स्वास्थ में सुधार होगा, वाहन सुख की संभावना है, जीवन साथी के साथ समय बीतेगा।

मीन
स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। माता पिता से विवाद की स्थिति बनेगी। शांति बनाए रखने से मामले सुलझेंगे।

Aaj Ka Panchang: आज 30 जून 2023 शुक्रवार का दिन है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष द्वादशी 01:16 AM, July 01 तक है । सूर्य -सूर्य मिथुन राशि में है, योग- साध्य योग 01:32 AM तक, उसके बाद शुभ योग, करण- बव 02:05 PM तक, बाद बालव 01:17 AM तक, बाद कौलव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 30 जून का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- द्वादशी 01:16 AM, July 01 तक
  • नक्षत्र- विशाखा 04:10 PM तक उसके बाद अनुराधा
  • करण- बव और बालव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- साध्य
  • वार-शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:48 AM
  • सूर्यास्त– 7:12 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 3:10 PM, 29जून
  • चन्द्रास्त- 2:28 AM, 30 जून
  • राहु काल 10:49 AM से 12:30 PMतक

Related posts

लोकसभा चुनाव में राजस्थान की इस सीट पर असमंजस बरकरार

bharatkhabar

जानिए वट सावित्री के व्रत का महत्व

bharatkhabar

कश्मीर के कुपवाड़ा में गोलीबारी जारी, एक आतंकी ढेर

Rani Naqvi