featured धर्म

29 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 29 जून 2023 को गुरुवार है. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है. जानिए आज का राशिफल…..

मेष
मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों पर खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं।

वृष
आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे।

मिथुन
नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है।

कर्क
वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा।

सिंह
मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या
शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें।

तुला
आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आलस्य की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक
शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन सुख में वृद्धि होगी।

धनु
मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर
व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बहन-भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ
आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि से परेशान भी हो सकते हैं। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मीन
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। कारोबार में सुधार होगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है।

Aaj Ka Panchang: आज 29 जून 2023 गुरुवार का दिन है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष एकादशी 02:42 AM, June 30 तक है । सूर्य -सूर्य मिथुन राशि में है, योग- सिद्ध योग 03:43 AM तक, उसके बाद साध्य योग, करण- वणिज 03:07 PM तक, बाद विष्टि 02:42 AM तक, बाद बव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 29 जून का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- एकादशी 02:42 AM, June 30 तक
  • नक्षत्र- स्वाती 04:30 PM तक उसके बाद विशाखा
  • करण- वणिज और विष्टि
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- सिद्ध
  • वार- गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:48 AM
  • सूर्यास्त– 7:12 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 3:10 PM, 29जून
  • चन्द्रास्त- 2:28 AM, 30 जून
  • राहु काल 02:10 PM से 03:51 PM तक

Related posts

जीएसटी काउंसिल की बैठक में लोगों को मिली राहत, सैनिटरी नैपकिन GST से बाहर, चीजें हुई सस्ती

mohini kushwaha

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने अपनाया पंजाब का फार्मूला

rituraj

#Corona_India_Update: कोरोना ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में 3.14 लाख से ज्यादा मामले

Saurabh