featured धर्म

27 नवंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 27 नवंबर 2022 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल…….

मेष
आपके कार्यों की समाज में प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव। यश, उत्साह बढ़ेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रेम प्रसंग में न उलझें।

वृषभ
रोजगार में बदलाव आने की उम्मीद के बीच आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। रुका हुआ धन मिलेगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि के साथ ही बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। मेहमानों का आगमन होगा।

मिथुन
अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ सकता है। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। परिवार की उलझन खत्म होगी।

कर्क
अपने धन को कुछ खास परोपकार में लगाएं। नौकरी में कार्य का विस्तार होगा। शुभ और अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विरोधियों से सावधान रहें।

सिंह
परिजनों पर व्यर्थ में संदेह न करें। आर्थिक लाभ होगा। अपनों के महत्व को भूलें नहीं, किस व्यक्ति से क्या बात करनी है इसका विशेष ध्यान रखें। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा।

कन्या
समय पर काम करना सीखें। अपने विचारो पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

तुला
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे। वाहन क्रय करने का मन होगा। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक
विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें। आप जल्द दूसरों पर विश्वास करने से बचें। व्यर्थ विवादों से दूर रहें। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।

धनु
आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। दिनचर्या प्रभावित होगी।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

मकर
दिन अनुकूल है। परिवार और आवास की समस्या हल हो सकती है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।

कुंभ
संतों के दर्शन होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास न करें। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।

मीन
समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें। संतान के कार्यों से चिंतित रहेंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। व्यक्तिगत कार्यों में लापरवाही करने से बचें। कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

Aaj Ka Panchang: आज 27 नवंबर 2022 रविवार का दिन है। मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष चतुर्थी 04:25 PM तक उसके बाद पञ्चमी है ।सूर्य वृश्चिक राशि में योग-गण्ड, करण- विष्टि और बव मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 27 नवंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-चतुर्थी 04:25 PM तक उसके बाद पञ्चमी
  • नक्षत्र – पूर्वाषाढा 12:38 PM तक उसके बाद उत्तराषाढा
  • करण-विष्टि और बव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-गण्ड
  • वार- रविवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:52 AM
  • सूर्यास्त– 5:36 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 10:20 AM, 27 नवंबर
  • चन्द्रास्त- 9:08 PM, 27 नवंबर
  • राहु काल -04:15 PM से 05:36 PM तक

Related posts

लखनऊ में 20 नवंबर को आएगी मेट्रो की पहली ट्रेन

shipra saxena

आखिर क्यों नई माताओं को स्तनपान कराने में आ रही हैं समस्याएं? जानें कैसे बचें इन समस्याओं से

Neetu Rajbhar

महाकाल कॉरिडोर : 11 अक्टूबर को होगा लोकार्पण, उज्जैन जिले में स्थानीय अवकाश की घोषणा 

Rahul