featured धर्म

27 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 27 जून 2023 को मंगलवार है. मंगलवार का दिन बजरंग बली को समर्पित होता है. इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है. आइए जानें आज का राशिफल…

मेष
आज दिन की शुरुआत प्रसन्नता से होगी, रूका हुआ धन मिलेगा और यात्रा भी सफल होगी, हालांकि कर्मचारियों से परेशानी हो सकती है।

वृषभ
दिनचर्या में बदलाव होगा, नई कार्य योजनाएं बनेगी और धन लाभ की संभावना भी है, पूंजी में बढ़ोतरी होगी, माता के स्वास्थ में बदलाव होगा।

मिथुन
गृह क्लेश को टालें, जीवन साथी की चिंता रहेगी, यात्रा में सफलता मिलेगी और धन प्राप्ति के योग हैं, तीर्थ पर जाने के योग भी बन रहे हैं, न्याय संबंधी पक्ष भी उत्तम रहेगा।

कर्क
प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग हैं, अग्नि-वाहन और मशीनरी के उपयोग में सावधानी रखें, व्यर्थ के विवादों से बचें और किसी प्रकार का जोखिम नहीं लें।

सिंह
मन को शांति मिलेगी, प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी, धन प्राप्ति सुगम होगी और प्रतियोगिता में भी सफल होंगे, संतान सुख भी होने की संभावना है।

कन्या
धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि बढ़ेगी, शत्रु शांत रहेंगे, संपत्ति से लाभ होगा, उन्नति होगी, शारीरिक कष्ट की संभावना है, निवेश से मन अनुकूल रहेगा संतान सुख भी संभव है।

तुला
संतों का सानिध्य मिलने की संभावना है, कुसंगति से बचें, विवेक से कार्य करें। धन लाभ होगा, दिन पार्टी-पिकनिक में गुजरेगा, विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

वृश्चिक
आपके कार्य से लोग प्रभावित होंगे, किसी प्रकार की जोखिम वाले काम नहीं करें, चोट-दुर्घटना चोरी से नुकसान हो सकता है, हनुमानजी की आराधना करें, हनुमानजी को चोला चढ़ाने से सफलता मिलेगी।

धनु
नौकरीपेशा को ऑफिस में टेंशन हो सकता है, यात्रा सफल रहेगी, कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।

मकर
लंबे समय से चले आ रहे विवाद खत्म होंगे, गृहस्थ सुख मिलेगा, स्वास्थ का ध्यान रखें, सम्मान बढ़ेगा। अपने ईष्ट देव की आराधना करें।

कुंभ
घरवालों के साथ दिन आनंद में गुजरेगा, धन की प्राप्ति सुगम होगी, जोखिमों से बचें, यात्रा से लाभ की संभावना है, भाग्य उन्नति के प्रयास भी सफल होंगे।

मीन
व्यवसाय में जोखिम नहीं लें, खर्च में बढ़ोतरी होगी, किसी से अपेक्षा नहीं करें, संयम से काम लें, पिता से भी विवाद की संभावना है। विवाद से बचने की कोशिश करें।

Aaj Ka Panchang: आज 27 जून 2023 मंगलवार का दिन है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष नवमी 03:05 AM, June 28 तक । सूर्य -सूर्य मिथुन राशि में है, योग- वरीयान योग 06:23 AM तक, उसके बाद परिघ योग, करण- बालव 02:40 PM तक, बाद कौलव 03:05 AM तक, बाद तैतिल है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 27 जून का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- नवमी 03:05 AM, June 28 तक
  • नक्षत्र- हस्त 02:43 PM तक उसके बाद चित्रा
  • करण- बालव और कौलव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- परिघ
  • वार- मंगलवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:47 AM
  • सूर्यास्त– 7:12 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 1:19 PM 27जून
  • चन्द्रास्त- 1:16 AM, 28 जून
  • राहु काल 09:07 AM से 10:48 AM तक

Related posts

कश्मीर में मंत्री नईम अख्तर के घर बम फेंका गया

bharatkhabar

उत्तराखंडः मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ऋषिपर्णा नदी के उद्गम स्थल मासी फाॅल का भ्रमण किया.

mahesh yadav

नितिन गडकरी का बयान: जैव ईंधनों से पेट्रोलियम आयात में की जा सकती है ये कमी

Trinath Mishra