featured धर्म

25 जनवरी 2023 का राशिफल, आइए जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: आज 25 जनवरी 2023 को बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इन दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज का दिन व्यावसायिक गतिविधि के लिए अनुकूल है। समय के साथ-साथ आपको अपने जीवन में नए-नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृषभ
आपके लिए आज का दिन भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। विशेष रूप से स्वास्थ्य को लेकर इसलिए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें और आवश्यकता अनुसार एक्सरसाइज करें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा।

मिथुन
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जो लोगों को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है।

कर्क
आज अनावश्यक खर्च आपके बजट को असंतुलित कर सकते हैं। आपके लिए ज़रूरी है कि आप उन्हें नियंत्रित करें और सुरक्षित भविष्य के लिए कुछ फंड बचाएं। प्रशासनिक अधिकारियों से सहायता मिल सकती है।

सिंह
आपके लिए आज का दिन बेहतर तरीके से गुजरेगा। अपनी किसी रूचि को आज लोगों के सामने लेकर आएंगे जिससे लोग आपके मुरीद हो जाएंगे। आपकी इनकम भी काफी बढ़ेगी और धन का कोई अच्छा जरिया हासिल हो सकता है।

कन्या
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभदायक हो सकता है। आपकी सेहत बेहतर रहेगी। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ होगा।

तुला
आज आप सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा. व्यापार में भी आय बढ़ने की और उगाही की वसूली की संभावना है। पिता और बडों के आशीर्वाद से लाभ होगा।

वृश्चिक
आपके लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा। परिवार के लोगों का व्यवहार आपको कुछ दुख दे सकता है। किसी की कड़ी बात आपको चुप सकती है लेकिन उसे दिल से ना लगाएं क्योंकि उन्होंने दिल से ऐसी बात नहीं कही है।

धनु
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आप ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे।

मकर
आज आपका साथी आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा फिर भी अपने जीवन की सभी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आपका जीवन साथी आपके साथ खड़ा रहेगा।

कुंभ
आज आपको अपने धन को कई गुना बढ़ाने का मौका मिल सकता है। कोई ऐसा ऑफर आ सकता है जो आपको उम्मीद से अधिक धन देने का भरोसा दिलाएगा। किसी भी ऐसी जगह निवेश ना करें जहां जोखिम अधिक हो।

मीन
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे, जो आपके साथ ही आपके परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है। आप अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे।

Aaj Ka Panchang: आज 25 जनवरी 2023 बुधवार का दिन है। माघ मास की शुक्ल पक्ष चतुर्थी 12:34 PM तक उसके बाद पञ्चमी है । सूर्य – मकर राशि में प्रवेश योग-शिव, करण -विष्टि,बव और बालव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 25 जनवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-चतुर्थी 12:34 PM तक उसके बाद पञ्चमी
  • नक्षत्र-पूर्व भाद्रपद 08:05 PM तक उसके बाद उत्तर भाद्रपद
  • करण- विष्टि,बव और बालव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-शिव
  • वार-बुधवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:13 AM
  • सूर्यास्त–6:04 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 9:56 AM ,25जनवरी
  • चन्द्रास्त-10:01 PM,25 जनवरी
  • राहु काल -12:39 PM से 02:00 PM तक

Related posts

अश्लील वीडियो भेजने पर किरण बेदी ने किया सरकारी अधिकारी को सस्पेंड

Anuradha Singh

हर्षवर्धन और मनोहर पर्रिकर को उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Rani Naqvi

जानिए क्यों कम उम्र में ही महिलाएं हो जाती हैं स्तन कैंसर की शिकार, ये है वजह

Rani Naqvi