featured धर्म

24 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानें कैसे रहेगा आज का दिन

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 24 अक्टूबर 2023 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन बजरंग बली को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल…

मेष
आज का दिन आप दूसरों की मदद करने में बिताएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। स्वार्थी न बनें। आज आपको पारिवारिक व्यवसाय में किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है।

वृषभ
आज का दिन अच्छा रहेगा। बिना वजह शुरू हुई रुकावट खत्म नहीं होगी। माता की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन
नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपको पूरी सच्चाई जाने बिना बगैर किसी काम को हाथ में लेने से बचना चाहिए। विवादित मामला सुलझ सकता है। लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं।

कर्क
आज का दिन आपके लिए फलदायी रहेगा। आज आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की जिम्मेदारियां निभाने में सफल रहेंगे। आज कोई काम करते हैं तो उसमें अपने पिता की सलाह जरूर लें।

सिंह
आपका दिन खुशियां लेकर आया है। नौकरी के मामले में आप बहुत व्यावहारिक रहेंगे। यदि आपके मन में कोई योजना है तो अपने वरिष्ठ से इस पर चर्चा करें।

कन्या
बुरी खबर मिल सकती है। कुछ रचनात्मक करने के लिए कार्यालय से जल्दी निकलने का प्रयास करें। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। पार्टनर से पूछे बिना कोई योजना न बनाएं।

तुला
यदि आपने पहले किसी से कोई कर्ज लिया है तो आज आप उसे चुका सकते हैं। मन का बोझ हल्का हो जाएगा। आज आप अपने पार्टनर को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक
दिन सामान्यतः लाभकारी रहेगा। किसी के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें। किसी भी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा न लगाएं वरना आर्थिक हानि हो सकती है। प्रिय मित्र आपको जो भी सलाह दे उसे स्वीकार करें।

धनु
अपने कंधों पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां ले सकते हैं, जो आपके लिए अधिक आय और प्रतिष्ठा का स्रोत साबित होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा रहेगा। सुस्त पड़े कारोबार को बढ़ाने के लिए अपनों की सलाह लेंगे। जमीन से जुड़ा कोई विवाद है, तो वह भी आज किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से सुलझने की संभावना है।

कुंभ
आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे वह समय पर पूरा हो जाएगा। करियर संबंधी नए अवसर मिलेंगे। आपको किसी नई कंपनी में नौकरी मिलने की संभावना है।

मीन
आज का दिन तीव्र भावनाओं से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिल सकती है। शाम का समय परिवार के साथ बीतेगा। सेहत का ध्यान रखें

Aaj Ka Panchang: आज 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार का दिन है। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष दशमी 03:14 PM तक उसके बाद एकादशी, सूर्य -सूर्य तुला राशि पर है, योग-गण्ड योग 03:39 PM तक, उसके बाद वृद्धि योग, करण -गर 03:14 PM तक, बाद वणिज 01:54 AM तक, बाद विष्टि है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 24 अक्टूबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- दशमी 03:14 PM तक उसके बाद एकादशी
  • नक्षत्र- धनिष्ठा 03:28 PM तक उसके बाद शतभिषा
  • करण- कौलव और तैतिल
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- वृद्धि
  • वार- मंगलवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:31 AM
  • सूर्यास्त- 5:51 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 3:01 PM 23 अक्टूबर
  • चन्द्रास्त- 2:35 AM, 23 अक्टूबर
  • राहु काल-03:00 PM से 04:25 PM तक

Related posts

‘महायात्रा’ के पहले चरण में अमेठी जाएंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

bharatkhabar

Hookah Ban In Karnataka: कर्नाटक सरकार ने हुक्के पर लगाया प्रतिबंध, जानिए वजह

Rahul

2 साल पहले किए इस ट्वीट के लिए कपिल शर्मा ने मांगी पीएम मोदी से लाइव शो पर माफी

Rani Naqvi