featured देश

Hookah Ban In Karnataka: कर्नाटक सरकार ने हुक्के पर लगाया प्रतिबंध, जानिए वजह

Hooka 2 Hookah Ban In Karnataka: कर्नाटक सरकार ने हुक्के पर लगाया प्रतिबंध, जानिए वजह

Hookah Ban In Karnataka: कर्नाटक सरकार ने हुक्के की बिक्री और खपत पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लगा दिया। नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। इसकी घोषणा कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने की है।

ये भी पढ़ें :-

UP News: 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और युवाओं की सुरक्षा के लिए हुक्का पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने लिखा कि हुक्का धूम्रपान से जुड़े गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए, हमने पूरे राज्य में हुक्का धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाकर निर्णायक कार्रवाई की है।

मंत्री ने आगे लिखा कि इस चिंता के आलोक में, हम सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओटीपीए) में संशोधन करके कर्नाटक में हुक्का धूम्रपान पर प्रतिबंध लागू कर रहे हैं। हमारी सरकार हमारी भावी पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए काम कर रही है।

Related posts

न्यायपालिका की आजादी आज खतरे में: चीफ जस्टिस आरएम लोढ़ा

Rani Naqvi

राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण पर मचा हंगामा, 60 से ज्यादा विजेताओं ने किया समारोह का बहिष्कार

rituraj

फिर शुरू होगा शादी विवाह का आयोजन, 15 जुलाई बुक सभी हॉल

Aditya Mishra