featured धर्म

24 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 24 जून 2023 को शनिवार है. शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है. इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है. आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज आपका दिन ठीक रहेगा। कम मेहनत से ही ज्यादा लाभ होने की उम्मीद है। वाहन चलाते समय आज आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी।

वृष 
आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने का प्लान तैयार करेंगे। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आज आपके मनोबल में वृद्धि होगी।

मिथुन
आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। आज संतान पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। लम्बे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो जायेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगे। आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे।

सिंह
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होगी। आपका जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ करेगा। आज आपके घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताएंगे।

कन्या
ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का मौका मिलेगा। आज करियर में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे।

तुला
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आज आपको लोगों की मदद मिलती रहेगी। दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी।

वृश्चिक
आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। आज समाज में आपकी सराहना होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में रोज की अपेक्षा आज अधिक लाभ होगा।

धनु
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। कारोबार से संबंधित यात्रा से लाभ होगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आपको बचना चाहिए। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह भी मिलेगी। आज माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

कुंभ
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आज कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

मीन
आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। आज आपको अपने बड़े भाई से उपहार मिलेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 24 जून 2023 शनिवार का दिन है। ज्येष्ठ मास (Jyestha Month) की शुक्ल पक्ष षष्ठी 10:17 PM तक उसके बाद सप्तमी है । सूर्य -सूर्य मिथुन राशि में है, योग-सिद्धि योग 05:26 AM तक, उसके बाद व्यातीपात योग, करण- कौलव 09:07 AM तक, बाद तैतिल 10:17 PM तक, बाद गर है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 24 जून का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- षष्ठी 10:17 PM तक उसके बाद सप्तमी
  • नक्षत्र- मघा 07:19 AM तक उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी
  • करण- तैतिल और गर
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- सिद्धि
  • वार- शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:46 AM
  • सूर्यास्त–7:11 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 10:47 AM 24 जून
  • चन्द्रास्त- 11:44 PM 24 जून
  • राहु काल 09:07 AM से 10:48 AM तक

Related posts

शिमला रेप ऐंड मर्डर केस: सीबीआई करेगी जांच

Srishti vishwakarma

सीएम योगी ने की ‘मेरा पोस्टकार्ड पीएम’ को अभियान की शुरुआत

Kalpana Chauhan

हम बदल रहे हैं तस्वीर खुद लिखेंगे तकदीर: पीएम मोदी

Rani Naqvi