featured धर्म

23 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और तिथि

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 23 अक्टूबर 2023 को सोमवार है। सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज आपकी फिजूलखर्ची हो सकती है। अगर कोई बात आपको परेशान कर रही है तो अपने दोस्तों से अपने दिल की बात शेयर करें। परिवार में तनाव हो सकता है।

वृषभ
आज व्यवसायी लोग कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं पर विचार करेंगे। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज वरिष्ठों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम में दोस्तों से मदद मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन आज का दिन शुभ रहेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।

कर्क
आभूषण संबंधी व्यवसाय में भी लाभ होगा। नई नौकरी का अवसर मिलेगा। सेमिनार और प्रदर्शनी में हिस्सा ले सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है। विवाह तय हो सकता है।

सिंह
आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। व्यस्त कार्यक्रम के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पा सकेंगे। आज किसी अजनबी से व्यवहार करने से बचना चाहिए।

कन्या
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम के पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न रहेंगे।

तुला
आज आप लोगों को अपनी बात समझाने में सफल हो सकते हैं। कार्य सफलता के लिए आज शुभ दिन है। परिजनों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। निवेश में फायदा होगा।

वृश्चिक
आज आप कुछ खास करके अपने लोगों के बीच ख्याति पाएंगे। आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया है तो अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। गलत संगत से बचें।

धनु
आपका मन सामाजिक कार्यों की ओर रहेगा। पड़ोसी से विवाद हो सकता है लेकिन आखिर में सुलह हो जाएगी। आर्थिक लाभ के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पत्नी का सहयोग मिलेगा।

मकर
घर में बड़ों की राय का महत्व दें। शैक्षणिक योग्यता में सुधार के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। मानसिक क्षमता में सुधार करेंगे तो काम में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

कुंभ
आज का दिन धन लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। आज आप सांसारिक सुख सुविधाओं पर भी कुछ धन खर्च करेंगे।

मीन
धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कोई मनोकामना पूरी होगी। अच्छे काम में कुछ लोग मदद भी करेंगे। रिश्तों में विश्वास कायम रहेगा। आपको अपने पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 23 अक्टूबर 2023 सोमवार का दिन है। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष नवमी 05:44 PM तक उसके बाद दशमी, सूर्य -सूर्य तुला राशि पर है, योग-शूल योग 06:52 PM तक, उसके बाद गण्ड योग, करण -बालव 06:54 AM तक, बाद कौलव 05:45 PM तक, बाद तैतिल 04:31 AM तक, बाद गर है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 23 अक्टूबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- नवमी 05:44 PM तक उसके बाद दशमी
  • नक्षत्र- श्रवण 05:14 PM तक उसके बाद धनिष्ठा
  • करण- कौलव और तैतिल
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- गण्ड
  • वार- सोमवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:31 AM
  • सूर्यास्त- 5:51 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 2:18 PM 23 अक्टूबर
  • चन्द्रास्त- 1:31 AM, 23 अक्टूबर
  • राहु काल-07:55 AM से 09:21 AM तक

Related posts

RJD विधायक ने किया किसान आंदोलन का समर्थन, बिहार सरकार को बताया मियां-बीबी की सरकार

Aman Sharma

लोगों से मिलने के लिए सीएम तीरथ की अनोखी पहल, फॉर्च्यूनर गाड़ी को छोड़ा

pratiyush chaubey

ग्रैंड एलायंस ने दशहरा के बाद फिर से अख्तियार करेगा कड़ा रुख

Trinath Mishra