featured धर्म

21 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: 21 जुलाई 2023 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर भ्रमित रहेंगे। प्रेमी जन के प्रति नजदीकी बढ़ेगी। शाम के समय घर में मित्रगण आ सकते हैं। वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा।

वृषभ
व्यापार में आपको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। घर की सजावट में आप काफी ध्यान देंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी।

मिथुन
अधूरे कार्य आप समय पर पूर्ण कर लेंगे। आपके सम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं।

कर्क
शत्रुओं की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। दोपहर को आपके घर में कुछ परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आय के नये स्रोत विकसित होंगे।

सिंह
नया और रचनात्मक करने का प्रयास करेंगे। आपके व्यक्तित्व से लोग काफी आकर्षित रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विधिक मामलों को लेकर लापरवाही न करें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

कन्या
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शाम के समय आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। महिलाओं को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। व्यापार के लिये मित्रों से सहयोग ले सकते हैं।

तुला
नम्रता बनाये रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति नम्रता का भाव रखें। परिवार को लेकर कुछ भावनात्मक रहेंगे। नये कार्यों में निवेश शुरू कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी सम्बन्ध मजबूत होंगे।

वृश्चिक
माता-पिता की आज्ञा लेकर ही नये काम शुरू करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। छोटी-मोटी परेशानियों को आसानी से मैनेज कर लेंगे। धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे।

धनु
आप लोगों के छिपे हुए मनोभावों को समझ लेंगे। प्रेम सम्बन्धों में नयापन बढ़ेगा। धर्म-कर्म में आपकी अभिरुचियाँ बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको परेशानी होगी।

मकर
कार्यों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। ऑफिस में किसी व्यक्ति के साथ झड़प होने की सम्भावना है। इसके कारण आपका मन अशान्त हो सकता है। गम्भीर विषयों का अध्ययन करने के लिये दिन बहुत ही शानदार है।

कुंभ
प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। जॉब में बदलाव की सम्भावना बन रही है। धन कमाने के नये अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी आपकी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

मीन
आपका दिन बहुत शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद मिल सकता है। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। माता-पिता के साथ अनबन दूर होगी। प्रेमी जन के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं।

Aaj Ka Panchang: आज 21 जुलाई 2023 शुक्रवार का दिन है। सावन मास की शुक्ल पक्ष तृतीया 06:58 AM तक उसके बाद चतुर्थी है। सूर्य -सूर्य कर्क राशि पर है,, योग-व्यातीपात योग 12:24 PM तक, उसके बाद वरीयान योग, करण -गर 06:58 AM तक, बाद वणिज 08:13 PM तक, बाद विष्टि है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 21 जुलाई का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- तृतीया 06:58 AM तक उसके बाद चतुर्थी
  • नक्षत्र- मघा 01:58 PM तक उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी
  • करण- वणिज और विष्टि
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- वरीयान
  • वार- शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5::56 AM
  • सूर्यास्त– 7:10 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 8:42 21 जुलाई
  • चन्द्रास्त- 9:45 PM 21 जुलाई
  • राहु काल 10:54 AM से 12:33 PM तक

Related posts

मेघालय से पूरी तरह हटाया गया अफस्पा, अरुणाचल के कुछ हिस्सों से हटा

lucknow bureua

बिहार: सीएम आवास घेरने जा रहे सवर्णों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, कई लोग घायल

mahesh yadav

युगांडा के राष्ट्रपति ने फिर दिया बेतुका बयान, कहा- मुंह खाने के लिए होता है ओरल सेक्स के लिए नहीं

rituraj