featured धर्म

21 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 21 अप्रैल 2023 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें , मानसिक स्थिति मजबूत रखें, कुछ चीजों को नजरअंदाज करें, अपने मन में चल रही योजना को सभी से शेयर न करें, किसी भी काम में व्यर्थ का जोखिम न उठाएं, घर में सभी से सामन्जस्य बना कर रहें, वाद-विवाद से बचें।

वृषभ
आज आपको मानसिक क्लेश और स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, किसी अनहोनी की चिंता बनी रहेगी, वाद- विवाद मान अपमान का सामना करना पड़ सकता है, मन खिन्न रहेगा , महत्वपूर्ण कार्यो में अड़चन आएगी, विरोधियों से सावधान रहें।

मिथुन
आज आप जोश और उत्साह से भरे होंगे, व्यवसाय में कोई नया बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं , मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, नए लोगों से संबंध बनेंगे।

कर्क
आज आपको नए अवसर प्राप्त होंगे, पुराने चले आ रहे वाद-विवाद खत्म होने से मन प्रसन्न रहेगा, आय के स्रोत बढ़ेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

सिंह
आज आप थोड़ा सतर्कता बरतें, यात्रा आदि से बचें, कोर्ट कचहरी के मामले में वाणी पर संयम रखें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है , कोई लेन-देन साझेदारी शुरू करने में मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है।

कन्या
आज आपको किसी कार्य में रिस्क लेने से बचना होगा, दूसरों की बातों में या प्रलोभन में न आए। नुकसान उठाना पड़ सकता है , धन की हानि हो सकती है, पड़ोसी और मित्रों से संबंध बिगड़ सकते हैं।

तुला
आज आपको आकस्मिक धन लाभ होगा, पुराना रुका धन या पद फिर से प्राप्त होगा, मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी, किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता हैं, दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी, पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक
आज आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे, किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं, किसी अपने का सहयोग प्राप्त होगा, पुराने रुके कार्य फिर से शुरू होंगे, प्रशासनिक अधिकारी के लिए सुखद समाचार प्राप्त होगा।

धनु
आज आप किसी अपने की वजह से उसकी चिंता में परेशान रहेंगे, मन अशांत रहेगा, व्यर्थ की भागदौड़ से शरीर में कष्ट रहेगा, परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी ,बंधुओं से वाद-विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।

मकर
आज आपको नए कार्य की शुरुआत और वाहन आदि की यात्रा से बचना चाहिए, नया वाहन न खरीदें, मन में खिन्नता रहेगी , शत्रुओं से सावधानी बरतें, मिथ्या आरोप में फंस सकते हैं, धन हानि उठानी पड़ सकती हैं। कोई दुखद समाचार मिलेगा।

कुंभ
आज आपको अपनों का साथ मिलेगा, मन में किसी बात की चिंता बनी रहेगी, पर आकस्मिक धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे, कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं। नया मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मीन
आज आपको व्यापार आदि में लाभ होगा, मन प्रसन्न रहेगा, परिवार में कोई नई खुशखबरी मिल सकती हैं। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा, किसी पुराने आरोप से आप मुक्त हो सकते हैं, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पत्नी का सहयोग मिलेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 21 अप्रैल 2023 शुक्रवार का दिन है। बैशाख मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 08:28 AM तक उसके बाद द्वितीया है । सूर्य – मीन राशि, योग-प्रीति योग 10:59 AM तक, उसके बाद आयुष्मान योग, करण- बव 08:29 AM तक, बाद बालव 08:04 PM तक, बाद कौलव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 21 अप्रैल का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि प्रतिपदा 08:28 AM तक उसके बाद द्वितीया
  • नक्षत्र-भरणी 10:59 PM तक उसके बाद कृत्तिका
  • करण -बालव और कौलव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-आयुष्मान
  • वार- शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:06 AM
  • सूर्यास्त–6:46 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 6:39 AM 21 अप्रैल
  • चन्द्रास्त- 8:08 PM 21 अप्रैल
  • राहु काल -10:50 AM से 12:25 PM तक

Related posts

IN PICS: तस्वीरों में देखें पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा

Nitin Gupta

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के नतीजों पर बसपा चीफ मायावती ने दी प्रतिक्रिया, सपा और बीजेपी लगाए आरोप

Rahul

पुणे वन-डे: जाधव, कोहली ने दिलाई भारत को विराट जीत

Rahul srivastava