featured धर्म

14 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 14 अप्रैल 2023 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज नए विचारों से मन खुश रहेगा। किसी रुके हुए काम को करने की योजना बनाएंगे। काम को संपन्न करने के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृषभ
आज का दिन जातक का खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम, आदर और स्नेह बढ़ेगा, साथ ही मानसिक चिंताएं रहेंगी। भाग्य मजबूत रहेगा किंतु माता पिता के स्वास्थ्य को अनदेखा ना करें।

मिथुन
आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घर के बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, कार्यों को पूरा करने में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, बिज़नेस में सफलता के योग है।

कर्क
जातक को सतर्क और सावधान रहना चाहिए कोई अपना ही धोखा दे सकता है। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे, कर्ज लेना पड़ सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

सिंह
दांपत्य जीवन आज खुशनुमा रहने वाला है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य प्रबल होगा, कोई रुका हुआ कार्य होने की सम्भावना है।

कन्या
वैवाहिक जीवन में नीरस्ता महसूस करेंगे, समय ना देने के कारण विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। महामृत्युंजय मंत्र का २१ बार जप करें, मानसिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला
आज आप भविष्य को लेकर चिन्तित रहेंगे। डर का भ्रम महसूस कर सकते हैं। परिवारिक सम्बंधित मामलों में चतुराई से निपटने की ज़रूरत है। सम्पति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पाएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है। आपको नौकरी में प्रशंसा और पदोन्नति दोनों मिल सकती हैं। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। सेहत मजबूत रहेगी, जिससे कामों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

धनु
आज कोई पुराना कानूनी विवाद सुलझ सकता है। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। सफलता प्रप्ति के लिए आज घर पर ही सत्यनारायण भगवान जी की पूजा करें और ॐ नमोः भग्वते वसुदेवाय् नमः मंत्र का जाप करें।

मकर
आज जातक का मन उदास रहेगा, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शिवजी पर दूध से अभिषेक करें।

कुंभ
आज प्रेमी जोड़े के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। नई योजनाएं बनाएंगे। लोग आपसे प्रभावित होंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके जीवन में सुख बढ़ेगा और जीवनसाथी के माध्यम से लाभ के योग बनेंगे।

मीन
धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। घर पर अलग- अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे, आप उस विषय से जुड़े लोगों से भी संपर्क करेंगे। आज रुके हुये कार्यों में सफलता मिलेगी।

Aaj Ka Panchang: आज 14 अप्रैल 2023 शुक्रवार का दिन है। बैशाख मास की कृष्ण पक्ष नवमी 11:13 PM तक उसके बाद दशमी है । सूर्य – मीन राशि, योग- सिद्ध योग 09:37 AM तक, उसके बाद साध्य योग, करण-तैतिल 12:25 PM तक, बाद गर 11:13 PM तक, बाद वणिज है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 14 अप्रैल का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि नवमी 11:13 PM तक उसके बाद दशमी
  • नक्षत्र-उत्तराषाढा 09:14 AM तक उसके बाद श्रवण
  • करण -तैतिल और गर ,वणिज
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-साध्य
  • वार-शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:13 AM
  • सूर्यास्त– 6:42 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 2:00 AM14 अप्रैल
  • चन्द्रास्त- 12:54 PM 14 अप्रैल
  • राहु काल – 10:53 AM से 12:27 PM तक

Related posts

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने वर्चुअल मोड के जरिये दिये 2019-20 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार

Kalpana Chauhan

ये दवाएं लेने वाले Covid-19 मरीज 5वें दिन ही हुए ठीक, क्‍लीनिकल ट्रायल में आए परिणाम

Samar Khan

PM Narendra Modi in Japan: टोक्यो पहुंचे PM Modi, भारतीय समुदाय के लोगों ने किया जोरदार स्वागत, जय श्रीराम के लगे नारे

Rahul