featured धर्म

12 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

aaj ka rashifal 4 12 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 12 जुलाई 2023 को बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इन दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज आप सरकारी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नए कार्य शुरू करने से आपको लाभ मिलेगा। विवेक से कार्य करें। आपके प्रेम-संबंधों में मिठास बनी रहेगी। आप और पार्टनर का सामंजस्य आपके दुखों के निवारण में मददगार होगा।

वृषभ
समय आपके लिए सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। चल रही उथल-पुथल से भी राहत मिलेगी। भावनाओं में आकर जल्दबाजी में किसी के साथ कोई वादा ना करें। आय के स्त्रोत कम रहेंगे। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।

मिथुन
स्वभाव थोड़ा उग्र रहेगा। किसी के भरोसे पर कोई काम न करें। आज अपने परिवार के साथ समय बिताने व अपने रिश्तों को मजबूत करने का दिन है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी दिनचर्या और खान-पान संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रखें।

कर्क
शिक्षा क्षेत्र के लोगों को कुछ अनुभवी लोगों से सलाह मिल सकती है। ऑफिस के कामकाज में ध्यान बढ़ाएंर। बैंकिंग सेक्टर के लोगों के लिए विशेष लाभ पाने वाला दिन है। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे।

सिंह
आज यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य को अनदेखा ना करें। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव रह सकता है। सरकार के साथ धन का व्यवहार सफल रहेगा। जमीन या मकान के दस्तावेजी कार्यों के लिए समय योग्य है।

कन्या
आपकी लव लाइफ में आज अच्छे बदलाव आ सकते हैं। पार्टनर आपकी भावनाओं की कदर करेगा। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। परिवार के साथ मौजमस्ती तथा मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा।

तुला
आज दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद होने वाली है। आज आपको अपने किसी राजनीतिक संपर्क द्वारा फायदा हो सकता है। आपके मन में किसी के प्रति शक की भावना संबंधों को खराब कर सकती है।

वृश्चिक
आर्थिक मोर्चे पर आज आपको अच्छा मौका मिलने के संकेत हैं। आज परिवार मे संपत्ति को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। लेखन फील्ड के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। कोई फैसला तुरंत करने से आपकी परेशानी और बढ़ सकती है।

धनु
आपके वार्तालाप के तरीके आज आय में वृद्धि करा सकते हैं। ऑफिस में दिन भर आप थोड़े सुस्त और अनमने रह सकते हैं। आज के दिन काम के प्रति समर्पण दिखाने की जरूरत है। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए।

मकर
आज मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। बिजनेस या नौकरी में निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें। आपको चोटों का खतरा है।

कुंभ 
आज का दिन कई सारे अवसर लेकर आया है।अतिथियों के आगमन से आपका खर्च बढ़ सकता है। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। पार्टनर की सकारात्मक बातों के साथ नकारात्मक बातों को भी आपको खुले दिल से अपनाना होगा।

मीन
कोई अशुभ समाचार मिलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। अपने ऊपर नकारात्मकता हावी ना होने दें। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Aaj Ka Panchang: आज 12 जुलाई 2023 बुधवार का दिन है। सावन मास की कृष्ण पक्ष दशमी 05:59 PM तक उसके बाद एकादशी । सूर्य -सूर्य मिथुन राशि में है, योग-धृति योग 09:40 AM तक, उसके बाद शूल योग, करण – वणिज 05:58 AM तक, बाद विष्टि 06:00 PM तक, बाद बव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 12 जुलाई का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- दशमी 05:59 PM तक उसके बाद एकादशी
  • नक्षत्र-भरणी 07:43 PM तक उसके बाद कृत्तिका
  • करण- विष्टि और बव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग- शूल
  • वार- बुधवार

सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:52 AM
  • सूर्यास्त– 7:12 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 1:14 AM ,12 जुलाई
  • चन्द्रास्त- 2:40 PM 12 जुलाई
  • राहु काल 12:32 PM से 02:12 PM तक

Related posts

देश का सबसे बड़ा बैंक SBI करने जा रहा नीलामी, आप भी खरीदें अच्छी  प्रॉपर्टी सस्ते में

Rani Naqvi

Breaking News

स्मृति ईरानी के निशाने पर राहुल, ‘कांग्रेस की नजर में अमेठी सिर्फ वोट का साधन’

Pradeep sharma