December 10, 2023 2:48 am
featured धर्म

3 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानें कैसे रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: 3 अक्टूबर 2023 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन बजरंग बली को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल…

मेष

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी काम से बाहर जा सकते हैं। किसी से क्रोध पूर्ण बात न करें। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। किसी कष्ट का सामना करेंगे।

वृषभ

अनजान लोगों से आज सावधान रहना होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

मिथुन

आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। सरकारी काम पूरे कर पाएंगे। जमीन आदि का सौदा कर सकते हैं। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

कर्क

इस राशि के जातकों को कामयाबी मिलेगी। कार्यस्थल पर नई जानकारी मिल सकती है। तनाव नियंत्रण कर पाएंगे। सेहत सुधरेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

सिंह

सिंह राशि के जातक आज अपनी सफलता का जश्न मनाएंगे। किसी को सलाह न दें। राजनीतिक लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। यात्रा करते समय सावधान रहें।

कन्या

आज किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। अपनी संपत्ति को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का दिन तनाव वाला हो सकता है। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। दंपत्ति का दिन सामान्य रूप से गुजरेगा।

तुला

आपकी बड़ी दिक्कत दूर होगी।आज कापी प्रसन्न रहेंगे। शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। बुजुर्गों का ख्याल रखें। नई जानकारी मिलेगी। कोई मित्र आपको अच्छी खबर देगा। कारोबार को लेकर चल रही समस्या दूर होगी।

वृश्चिक

पारिवारिक लोगों से मिलजुलकर रहेंगे। आज शुभ सूचना मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के चांस हैं। आज विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। किसी को सलाह न दें। वाणी पर संयम रखें।

धनु

धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। सगे संबंधियों के साथ घूमने जा सकते हैं। अनजान लोगों के चलते आपको नुकसान हो सकता है। कीमती सामान की सुरक्षा करें। वाहन सावधानी से चलाएं।

मकर

मौसम के कारण तबियत बिगड़ने की आशंका है। आज का दिन तनाव में बीतेगा। मकर राशि के जातकों को अपनी जिम्मेदारी पूरी करने कठिनाई होगी। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ

आज का दिन ठीक रहेगा। कोर्ट के कार्य लंबित हो सकते हैं। व्यवहार से प्रभावित करेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं। अज्ञात बाधा दूर होगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

मीन

आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपको कारोबार में सफलता मिलेगी। कोई मित्र आपको अच्छी खबर देगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी को सलाह न दें।

Related posts

काल बना कोरोना: 24 घंटे में 1.52 लाख से ज्यादा केस, 839 लोगों की मौत

Saurabh

SC ने यूपी सरकार से कहा ऐसा कोई कानून नहीं जिसके माध्यम से नाम उजागर कर शर्मिंदा किया जाए

Rani Naqvi

UP Election 2022: BSP ने पहले चरण के प्रत्याशियों के लिए जारी की लिस्ट

Rahul