featured धर्म

25 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj k rashifal

Aaj Ka Rashifal: 25 अक्टूबर 2022 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन विधि- विधान से बजरंग बली की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज सप्तम सूर्य व चन्द्रमा व द्वादश गुरु जॉब में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

वृष
आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। पीपल का पेड़ लगाएं।

मिथुन
सूर्य -चन्द्रमा तुला का होकर घर -परिवार के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व पंचम चन्द्रमा बिजनेस के लिए अनुकूल है। जॉब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं।

कर्क
सूर्य इसी राशि से चतुर्थ,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि सूर्य के साथ तुला में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। आज राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

सिंह
गुरु अष्टम व सूर्य -चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय भाव में रहेंगे। मङ्गल जमीन क्रय करने के लिए शुभ है। शुक्र व बुध जांब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है।

कन्या
सूर्य इसी राशि से द्वितीय रहकर आर्थिक लाभ देंगे। सप्तम गुरु व्यवसाय के लिए लाभकारी है। चन्द्रमा व्यय भाव में है। शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है।

तुला
सूर्य-चन्द्रमा इसी राशि में होकर व्यवसाय के लिए शुभ फलदायक हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यय पर नियंत्रण रखें। तुलसी वृक्ष लगाएं।

वृश्चिक
सूर्य-चन्द्रमा द्वादश भाव में रहकर जॉब में प्रगति देंगे। गुरु पंचम संतान के लिए मंगलमय है। आज का दिन यात्रा के लिए सफलता का है। कन्या व तुला राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।

धनु
सूर्य तुला व शनि मकर में है। आज चन्द्रमा एकादश भाव में गोचररत है। इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं।

मकर
सूर्य -चन्द्रमा तुला में हैं। शनि इसी राशि में वक्री व मङ्गल वृष में गोचर करेंगे। वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें।आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। जाँब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।

कुंभ
सूर्य तथा चन्द्रमा तुला व शनि इसी राशि से द्वादश में है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा तथा नवीन कार्य आरंभ होंगे। अन्न दान शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। श्री गणेश जी की उपासना करें व फलों का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन
सूर्य -चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। जाँब व व्यवसाय में संघर्ष के बाद उन्नति होगी। मङ्गल गोचर घर व मकान के लिए शुभ है। व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं तथा कोई बड़ा कार्य संभावित है।

Aaj Ka Panchang: हिन्दू पंचांग के अनुसार 25 अक्टूबर 2022 यानी मंगलवार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि है | तो आइए जानें आज का पंचांग और राहुकाल के बारे में….

25 अक्टूबर 2022 का पंचांग

  • विक्रम संवत – 2079, राक्षस
  • शक सम्वत – 1944, शुभकृत्
  • पूर्णिमांत – कार्तिक
  • अमांत – आश्विन
  • तिथि – कार्तिक अमावस्या अमावस्या
  • नक्षत्र – चित्रा
  • करण – नाग
  • पक्ष – कृष्ण
  • योग – विष्कुंभ
  • वार – मंगलवार

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – 06:40:00 AM
  • सूर्यास्त – 06:06:00 PM

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय – चन्द्रोदय नहीं
  • चन्द्रास्त – 17:42:59
  • राहु काल– 15:15 to 16:40

Related posts

मुश्किल में केजरीवाल सरकार, सत्येंद्र जैन के ऑफिस पर CBI ने की छापेमारी

kumari ashu

सनी लियोनी ने बेटी निशा को लेकर लिखी ये पोस्ट, पढ़कर आप भी हो जाएंगे भावुक

mohini kushwaha

शब्बीर शाह और हाफिज सईद को लेकर ईडी ने किया ये बड़ा खुलासा

Rani Naqvi